देश

जम्मू कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया

Satya Pal Malik Detain: जम्मू कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक को हिरासत में लिया गया है. पुलिस ने उन्हें दिल्ली के आरे.के पुरम से हिरासत में लिया है. इस बात की जानकारी खुद सत्यपाल मलिक ने दी है. जानकारी के मुताबिक उन्होंने अपने निवास स्थान पर आज किसान संगठनों के खाप पंचायत के नेताओं की बैठक बुलाई थी. उससे पहले पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. बता दें कि शुक्रवार को सीबीआई ने पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक को समन भेजा था.

किसान नेताओं को भी हिरासत में लिया

जानकारी के मुताबिक, सत्यपाल मलिक को पुलिस दिल्ली के आर के पुरम थाने ले गई. इसके साथ ही कई किसान नेताओं को भी हिरासत में लिया गया है. कुछ नेताओं को पुलिस अलग-अलग थाने लेकर गई है. जिसमें किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी शामिल हैं. फिलहाल सत्यपाल मलिक को गिरफ्तार क्यों किया गया है. इसके पीछे की जानकारी अभी सामने नहीं आयी है.

‘मलिक को हमने हिरासत में नहीं लिया’

वहीं इस मामले में डीसीपी साउथ वेस्ट ने कहा कि, “मलिक को न तो हिरासत में लिया गया है, न ही गिरफ्तार किया गया है. वो स्वयं थाने आए हैं. आर. के. पुरम सेक्टर-9 के एक पार्क में कुछ लोग एकत्र हुए थे, जहां प्रदर्शन की इजाजत नहीं है. उन लोगों को पुलिस थाने लेकर आई थी”.

संजय सिंह ने किया ट्वीट

सत्यपाल सिंह को हिरासत में लिए जाने पर आप नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि “चार राज्यों के राज्यपाल रह चुके सत्यपाल मलिक जी को गिरफ़्तार कर लिया गया. इनका जुर्म ये है की इन्होंने बताया मोदी ने इनके पास दलाल भेजा था. पूँजीपतियों के साथ मिलकर मोदी और BJP भ्रष्टाचार करती है.

यह भी पढ़ें-  “हम देश में बंटवारा नहीं चाहते, जो देश के टुकड़े करना चाहते हैं, मैं वादा करती हूं जान दे दूंगी…”, ईद पर ममता बनर्जी ने कही बड़ी बात

‘सच बोलने की सजा दी जा रही है’

कांग्रेस के प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने ट्वीट कर कहा कि- पूर्व राज्यपाल और सच्चे पर बागी बीजेपी नेता सत्यपाल मलिक और जाट समाज के बड़े खाप प्रमुख ईश्वर नैन को भाजपा की दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया. ये दमनचक्र नहीं तो क्या है? सच बोलने की सजा दी जा रही है क्या?

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

ABVP का कैंपस कनेक्शन मजबूत, ओडिशा से दिल्ली तक छात्रसंघ चुनावों में दिखा दबदबा, क्या जेन-Z में बढ़ रही है पकड़?

ABVP Student Union Elections: ओडिशा से लेकर दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड तक छात्रसंघ चुनावों में…

4 minutes ago

जमानत तो मिली पर 3 कड़े प्रतिबंध, क्या हैं अभिजीत दीपके की रिहाई की शर्तें?

दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार CJP संस्थापक Abhijeet Dipke को सशर्त जमानत मिल गई है. जानिए…

5 minutes ago

2027 की तैयारी में जुटा अपना दल (एस), प्रतापगढ़ की जनसभा से सामाजिक न्याय और संगठन विस्तार का दिया संदेश

UP Assembly Election 2027: प्रतापगढ़ में अपना दल (एस) की जनसभा के जरिए अनुप्रिया पटेल…

36 minutes ago

‘आतंकवाद के बाद अब गंदगी पर प्रहार…’ पीतमपुरा में रावण के साथ जलेगा 30 फीट लंबा कॉकरोच

श्री केशव रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अशोक गोयल देवराहा ने कहा कि हर साल दशहरे…

38 minutes ago

वर्धा में शिक्षा का महाकुंभ: डॉ. प्रीति अदाणी ने की AIHER दीक्षांत की अध्यक्षता, सीएम फडणवीस को मिली मानद उपाधि

अदाणी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च (AIHER) वर्धा के 17वें दीक्षांत समारोह में महाराष्ट्र…

48 minutes ago

सदन का एक-तिहाई हिस्सा: भारत में महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक अब और क्यों नहीं टल सकते?

Women's Reservation Bill 2026: डॉ. शालिनी अली का तर्क है कि लोकसभा में महिलाओं को…

1 hour ago