देश

Umesh Pal Murder Case: माफिया अतीक के खासमखास सफदर अली के मकान पर चला बुलडोजर, अन्य पर भी कार्रवाई की तैयारी पूरी

Umesh Pal Murder Case: उमेश पाल हत्याकांड मामले में यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ की विधानसभा में खाई गई वो सौगंध, जिसमें उन्होंने कहा था कि, “अपराधियों को मैं मिट्टी में मिला देंगे”, चरितार्थ होती दिख रही है. अपराधियों की आर्थिक रूप से कमर तोड़ने के लिए सबसे पहले उनके घरों पर बुलडोजर नीति अपनाई जा रही है. बुधवार को शुरू हुई कार्रवाई के दूसरे दिन गुरुवार को अतीक अहमद के सहयोगी सफदर अली की प्रयागराज के चकिया इलाके में मकान ध्वस्त किया गया. इससे पहले मकान में रखा सामान बाहर निकाला गया. सफदर अली बाहुबली पूर्व सांसद अतीक अहमद का हथियारों का सप्लायर बताया जा रहा है.

बता दें कि एक मार्च से उमेश पाल हत्याकांड मामले में शामिल अपराधियों पर PDA (प्रयागराज विकास प्राधिकरण) ने बुलडोजर कार्रवाई शुरू कर दी है. बुधवार को अतीक अहमद के करीबी खालिद जफर के मकान को ध्वस्त किया गया था और गुरुवार को एक और करीब सफदर अली के घर को जमींदोज कर दिया गया. इसके साथ ही गुड्डू मुस्लिम और गुलाम के मकान को ध्वस्त करने का टारगेट रखा गया है. बताया जा र हा है कि सफदर अली के साथ ही गुड्डू और गुलाम अतीक गैंग के खास हैं.

पीडीए ने खंगाली है 40 लोगों के मकानों की कुंडली

बता दें कि यूपी के प्रयागराज में बसपा विधायक राजू पाल हत्या कांड के गवाह उमेश पाल की हत्या करने वाले अपराधियों और माफिया अतीक अहमद के करीबियों के मकानों को जमींदोज करने की पूरी रणनीति प्रयागराज विकास प्राधिकरण (PDA) ने बना ली है. पीडीए की ओर से बीते मंगलवार को माफिया के करीबी व हत्या में शामिल 40 लोगों के मकानों के दस्तावेजों वाली फाइल खंगाली जा चुकी है.

बता दें कि इस मामले में माफिया अतीक के टाप 10 करीबियों की सूची तैयार की गई है और सबसे पहले इनके ही मकानों को ध्वस्त किया जा रहा है. बता दें कि इस पूरे मामले में माफिया अतीक अहमद की पत्नी, बेटों और भाई सहित पूरे कुनबे पर उमेश पाल की पत्नी ने मुकतमा दर्ज कराया है.

ये भी पढ़ें- Umesh Pal Murder Case: माफिया अतीक अहमद की लखनऊ में बोलती थी तूती, किराए पर लिए फ्लैट पर कर लिया था कब्जा, कटिया डालकर चलाता था AC और TV

इन-इन क्षेत्रों में है माफिया के करीबियों के मकान

तेलियरगंज, चकिया, धूमनगंज,सुलेमसराय दरियाबाद, करेली, हरवारा, जयंतीपुर, सदियापुर,मुंडेरा, झलवा, अटाला,कसारी-मसारी, दायराशाह अजमल, मिनहाजपुर,गद्दोपुर,महमदपुर क्षेत्र में है उमेश पाल की हत्या में शामिल अपराधियों व उनको मदद पहुंचाने वालों का मकान है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘पत्नी थी या कोई और?’ पुलिस चेकिंग में महिला सड़क पर धड़ाम, मुड़कर देखे बिना छू मंतर हुआ बाइक वाला; देखें VIDEO

Rudrapur News: उत्तराखंड के रुद्रपुर में पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार ने ऐसी जल्दबाजी…

14 minutes ago

नेताजी से गुस्ताखी…, इंदौर में 15 साल की लड़की को धक्का मारकर गरबा पंडाल से निकाला, वीडियो वायरल

Indore Garba Controversy: इंदौर में बीजेपी नेता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो…

15 minutes ago

पाकिस्तानी जुल्म के बीच बलूचिस्तान में कुदरत की दोहरी मार..! 5.8 तीव्रता के खतरनाक भूकंप से खुजदार में मची चीख-पुकार

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में 5.8 तीव्रता के भूकंप से धरती कांप उठी. भूकंप का…

27 minutes ago

खाकी पर फायरिंग करना पड़ा भारी: झांसी एनकाउंटर में एक बदमाश घायल, दो शातिर दबोचे गए

UP News: झांसी जनपद के उल्दन में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच…

35 minutes ago

मृण्मयी से चिन्मयी! भारतीय शिल्पशास्त्र, पुराण और प्रतिमालक्षण में माँ दुर्गा के स्वरूप का निगूढ़ तत्त्व और विज्ञान

मां दुर्गा की मिट्टी की प्रतिमा केवल आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि भारतीय शिल्पशास्त्र, गणित…

1 hour ago

लोहावट: बोरवेल से निकाला गया 9 वर्षीय मासूम, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

Jodhpur News: जोधपुर/फलोदी के लोहावट में 39 घंटे चले बेहद कठिन रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद…

1 hour ago