देश

Hathras Gangrape Case: हाथरस गैंगरेप मामले में SC-ST कोर्ट ने सुनाया फैसला, तीन आरोपी बरी, एक दोषी करार, HC जाएगा पीड़ित पक्ष

Hathras Gangrape: हाथरस गैंगरेप मामले में एससी-एसटी कोर्ट ने गुरुवार को बड़ा सुनाया है. कोर्ट ने चार आरोपियों में से तीन को बरी कर दिया है, जबकि एक आरोपी संदीप ठाकुर को दोषी करार दिया है. कोर्ट ने संदीप गैर इरादतन हत्या और एससी-एसटी एक्ट में दोषी माना है. वहीं इस मामले में अब कोर्ट आज सजा का ऐलान भी कर सकता है. इस मामले में कुल चार लोगों को आरोपी बनाया गया था. जिसमें युवती के गांव के रहने वाले संदीप ठाकुर, रवि, रामू और लव-कुश शामिल थे.

बता दें कि चारों आरोपियों की पेशी कोर्ट में सुबह 11 बजे की गई थी. फैसले को देखते हुए कोर्ट में भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया था. वहीं खबरों के मुताबिक यह भी जानकारी सामने आई है कि चारों आरोपियों में से किसी पर भी गैंगरेप का आरोप सिद्ध नहीं हुआ है.

पीड़ित पक्ष फैसले से असंतुष्ट

कोर्ट ने आरोपी संदीप ठाकुर को 3/110 और 304 का दोषी माना है. जबकि तीन लोगों को बरी कर दिया गया है. हालांकि कोर्ट के इस फैसले के बाद से पीड़ित पक्ष संतुष्ट नहीं है और वो इस फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट का रुख कर सकता है. वहीं पीड़िता के वकील ने कहा है कि वह फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट जाएंगे.

यह भी पढ़ें-   Umesh Pal Murder Case: माफिया अतीक के खासमखास सफदर अली के मकान पर चला बुलडोजर, और पर भी कार्रवाई की तैयारी पूरी

क्या था पूरा मामला ?

बता दें कि पिछले साल 14 सितंबर 2020 को हाथरस में दलित लड़की के साथ कुछ युवकों ने गैंगरेप किया था. जिसके बाद 29 सितंबर को दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में युवती की इलाज के दौरान मौत हो गई थी. मामला बढ़ने पर योगी सरकार को विरोध का काफी सामना करना पड़ा था. वहीं पीड़िता के बयान के आधार पर गांव के ही चार लोगों को आरोपी बनाया गया था. अब कोर्ट ने इन आरोपियों में से एक को दोषी करार दिया है जबकि तीन को बरी कर दिया है.

यह दर्दनाक घटना पश्चिमी उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के बूलगढ़ी गांव में हुई थी. जब एक 19 साल की दलित महिला के साथ सामूहिक बलात्कार की घटना को अंजाम दिया गया. जिसके बाद उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था. इस मामले में एक ही गांव के चार ऊंची जाति के ठाकुरों पर आरोप लगा था. दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज के दौरान 15 दिन बाद उसकी मौत हो गई थी.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

3 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

4 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

4 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

5 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

6 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

6 hours ago