देश

Umesh Pal Murder Case: मुख्यमंत्री ने गाड़ी पलटने की जगह बता दी होगी- अतीक को गुजरात से यूपी लाने की खबर पर अखिलेश का तंज

Umesh Pal Murder Case: उमेश पाल हत्याकांड मामले में मुख्य साजिशकर्ता माफिया अतीक अहमद को गुजरात की साबरमती जेल से यूपी लाए जाने की खबर जैसे ही सामने आई, सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बयान भी आ गया है. एक प्रेसवार्ता में अखिलेश ने कहा, “मुख्यमंत्री जी ने गाड़ी पलटने की जगह बता दी होगी… ”

अतीक को सड़क के रास्ते ही यूपी लाने की बात सामने आ रही है. रविवार को बड़ी संख्या में यूपी पुलिस अतीक को लेने के लिए गुजरात पहुंची. अतीक को 28 मार्च को एक मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश किया जाना है. इसलिए पुलिस उसको लेने के लिए गुजरात पहुंची थी. ऐसे में अखिलेश यादव द्वारा गाड़ी पलटने का बयान योगी सरकार पर कई सवाल खड़े कर रहा है.

पढ़ें इसे भी- Umesh Pal Murder Case: अतीक के करीबी हिस्ट्रीशीटर और पुलिस के बीच मुठभेड़, पैर में लगी गोली, फरार अब्दुल कवि पर इनाम अब एक लाख

जब अखिलेश यादव से पत्रकारों ने अतीक से जुड़े सवाल पूछे तो उन्होंने कहा कि अतीक को गुजरात से लाने गए पुलिसवालों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाड़ी पलटने की जगह पहले ही बता दी होगी. अखिलेश ने आगे कहा, “पता नहीं उनको पहले ही मुख्यमंत्री ने फोन करके बता दिया होगा कि इस जगह पर गाड़ी पलटा देना….और मैने उस समय भी कहा था कि जिस समय आप गूगल और अमेरिका से मदद ले लोगे, आप को पता लग जाएगा कि किस समय गाड़ी पलटी है और किसने पलटाई है. यह सब दर्ज है, सेटेलाइट में सब होगा…यह रिकॉर्ड जाने वाला नहीं है. यह गलती मत करना आप…यह तीन-चार साल बाद भी अमेरिका से निवेदन करोगे तो वो निकालकर रिकॉर्ड देगा…आपको पता चल जाएगा कि गाड़ी कैसे पलटी…”

…तो इसलिए अखिलेश ने कही गाड़ी पलटने वाली बात

बता दें कि जुलाई 2020 में कानपुर के बिकरु गांव में कुख्यात गैंगेस्टर विकास दुबे को गिरफ्तार करने उसके घर पहुंची पुलिस पर विकास और उसके गुर्गों ने फायरिंग कर दी थी. इस घटना में पुलिस अधिकारी सहित 8 पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे. फिर इस वारदात को अंजाम देकर विकास दुबे भाग निकला था, लेकिन फिर उसने उज्जैन के महाकाल मंदिर में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था. यूपी पुलिस उसे भोपाल से यूपी ला रही थी, लेकिन बीच में ही गाड़ी पलट गई थी. पुलिस ने उस वक्त बताया था कि गाड़ी पलटते ही विकास ने भागने की कोशिश की थी. इस दौरान हुई मुठभेड़ में उसे पुलिस की गोली लग गई थी, जिसमें वह बुरी तरह से घायल हो गया था और अस्पताल ले जाते वक्त उसकी मौत हो गई थी.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

दोस्ती के लिए राजनीति में आए अमिताभ बच्चन, फिर क्यों छोड़ दी सियासत? जानें पूरा किस्सा

Amitabh Bachchan birthday: अमिताभ बच्चन ने 1984 में राजीव गांधी के समर्थन में इलाहाबाद से…

4 minutes ago

क्या कंगाल पाकिस्तान का दुनिया के नक्शे से कट गया पत्ता? विश्व बैंक के इस फैसले से क्यों मची है खलबली?

India Pakistan Relations: विश्व बैंक ने पाकिस्तान को 'दक्षिण एशिया' से निकालकर मध्य पूर्व और…

18 minutes ago

शारदीय नवरात्र की धूम: बिहार से लेकर अयोध्या और माता वैष्णो देवी के दरबार तक उमड़ी भक्तों की भारी भीड़

शारदीय नवरात्र के पहले दिन देश भर के मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ देखने…

27 minutes ago

संजू-अभिषेक करेंगे ओपनिंग, वैभव को करना होगा इंतजार! तीसरे T20 में ऐसी हो सकती है भारतीय टीम

IND vs WI: भारत-वेस्टइंडीज तीसरे T20 में टीम इंडिया की नजर वापसी पर है. संजू…

51 minutes ago

CJP लीडर और ध्रुव राठी की हुई रिहाई: बाहर आते ही तेवर और सख्त, क्या जंतर-मंतर पहुंचेंगे?

CJP नेता अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रंका और यूट्यूबर ध्रुव राठी की रिहाई के…

58 minutes ago

दिल्ली में आज खुले रहेंगे शराब के ठेके? जानिए 9-10 अक्टूबर के बाद 11 अक्टूबर का क्या है पूरा अपडेट

राजधानी दिल्ली में सुरक्षा कारणों से 9 और 10 अक्टूबर को शराब की खुदरा दुकानें…

1 hour ago