अतीक अहमद
Gujrat: प्रयागराज पुलिस की एक टीम साबरमती जेल से माफिया से नेता बने अतीक अहमद को लेकर उत्तर प्रदेश के लिए रवाना हो चुकी है. उत्तर प्रदेश कोर्ट के आदेश के मुताबिक, अपहरण के एक मामले में फैसला 28 मार्च को सुनाया जाएगा. अतीक अहमद और अशरफ सहित मामले के सभी आरोपियों को उसी दिन अदालत में पेश किया जाएगा.
अतीक अहमद उमेश पाल हत्याकांड का मुख्य आरोपी भी है. प्रयागराज लाने के लिए यूपी एसटीएफ की टीम आज साबरमती जेल पहुंची थी. मिली जानकारी के अनुसार माफिया अतीक को लाने यूपी एसटीएफ के जवान दो बख्तरबंद गाड़ियों में वहां पहुंचे थे. साबरमती से लेकर प्रयागराज तक के सड़क मार्ग की दूरी 1170 किलोमीटर लंबी है. इसे तय करने में लगभग 21 घंटे तक लग सकते हैं.
प्रयागराज जेल में रखा जा सकता है अतीक को
साबरमती जेल से प्रयागराज पहुंचने के बाद सुरक्षा को देखते हुए माफिया अतीक अहमद को कोर्ट में पेशी होने से पहले तक प्रयागराज जेल में रखा जा सकता है. इसके लिए वहां सुरक्षा व्यवस्था काफी सख्त कर दी गई है. पुलिस अफसरों ने इसके लिए सुरक्षा चार्ट भी तैयार किया है.
इसे भी पढ़ें: Amritpal Singh: अमृतपाल नेपाल भागने की फिराक में! बॉर्डर पर बढ़ाई गई चौकसी, कई दिनों से फरार है खालिस्तानी समर्थक
इस रास्ते से ला सकती है यूपी पुलिस
अतीक को साबरमती जेल से प्रयागराज तक लाने के लिए यूपी पुलिस शिवपुरी से झांसी के रास्ते होते हुए प्रयागराज का सफर तय कर सकती है. इसके अलावा साबरमती से निकलने के बाद अतीक को अहमदाबाद और जोधपुर होते हुए आगरा से बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के रास्ते भी प्रयागराज लाया जा सकता है. मिली जानकारी के अनुसार इस टीम में दो आईपीएस और तीन डीएसपी के अलावा 40 पुलिस कांस्टेबल मौजूद हैं. बताया जा रहा है कि इस मामले में पुलिस फूंक-फूंक कर आगे कदम बढ़ा रही है
27 और 28 मार्च की रात में प्रयागराज लेकर पुलिस पहुंच सकती है. 28 मार्च को माफिया अतीक को एमपी एमएलए कोर्ट में पेश करेगी. कोर्ट के फैसले के बाद पुलिस दुबारा अपनी कस्टडी में लेगी. कस्टडी में लेकर उमेश पाल हत्याकांड मामले में पूछताछ करेगी.
Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…
दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…
प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…
1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…
फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…
मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…