Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Guddu Muslim: अतीक के बमबाज गुर्गे गुड्डू मुस्लिम को दिल्ली पुलिस ने किया तलब, यूपी में उसके घर पर चस्पा किया नोटिस

Umesh Pal Murder Case: आर्म्स सप्लायर अवतार सिंह ने पूछताछ के दौरान दिल्ली पुलिस को गुड्डु मुस्लिम को हथियार देने के बारे में जानकारी दी है. इन हथियारों का इस्तेमाल प्रयागराज में उमेश पाल की हत्या में इस्तेमाल होने की आशंका जताई जा रही है.

बमबाज गुड्डू मुस्लिम (फोटो सोशल मीडिया)

Guddu Muslim: उमेश पाल हत्याकांड मामले में फरार चल रहे मारे गए माफिया अतीक अहमद के खास गुर्गे गुड्डू मुस्लिम को दिल्ली पुलिस ने तलब किया है. इसको लेकर उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में स्थित उसके घर पर नोटिस भी चस्पा कर दिया है. गुड्डू मुस्लिम अब दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के रडार पर भी आ गया है. जानकारी सामने आ रही है कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक मामले की जांच में शामिल होने के लिए उसे समन भेजा है. हथियार सप्लायर अवतार सिंह से पूछताछ में उसका नाम सामने आया है.

पुलिस सूत्रों की मानें तो आर्म्स सप्लायर अवतार सिंह ने पूछताछ के दौरान दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को गुड्डु मुस्लिम को हथियार देने के बारे में जानकारी दी है. ऐसा माना जा रहा है कि इन हथियारों का इस्तेमाल प्रयागराज में उमेश पाल की हत्या में किया गया था. इस जानकारी के सामने आने के बाद ही दिल्ली पुलिस की एक टीम ने प्रयागराज जाकर गुड्डु मुस्लिम के घर की दीवार पर नोटिस चस्पा किया है.

ये भी पढ़ें- अतीक के काले कारोबार की जड़ें सट्टा बाजार तक, लगाए थे करोड़ों रुपए, पुलिस के रडार पर कई कारोबारी

बता दें कि 24 फरवरी को दिन-दहाड़े बसपा के पूर्व विधायक राजू पाल की हत्या के अहम गवाह उमेश पाल का मर्डर कर दिया गया था. इस मामले में माफिया अतीक अहमद के साथ ही उसके पूरे परिवार पर मुकदमा दर्ज किया गया था. इस मामले में ही गुड्ड़ू मुस्लिम के साथ ही अतीक की बीवी शाइस्ता, अशरफ की बीवी जैनब और अतीक की बहन आयशा नूरी फरार हैं और यूपी पुलिस इन सभी की तलाश में जगह-जगह दबिश दे रही है.

गुड्डू मुस्लिम को बम फेंकते देखा गया था

इस दौरान पुलिस छानबीन में सामने आया है कि गुड्डू मुस्लिम बम बनाने में माहिर है. उमेश पाल की हत्या के दौरान भी उसे सड़क पर बम फेंकते देखा गया था. उसे गुड्डू बमबाज के नाम से भी जाना जाता है. वहीं पुलिस एनकाउंटर में असद और गुलाम मारे जा चुके हैं. जबकि अतीक और अशरफ को पुलिस हिरासत में बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital