देश

रेल की पटरी पर सिक्का रखकर रोक देते थे ट्रेन, फिर होता था शराब तस्करी का खेल, पुलिस ने किया गिरोह का भंडाफोड़

Smuggling of Liquor in Bihar: बिहार में ऐसे शराब तस्करों खुलासा हुआ है, जिनका शराब की तस्करी करने का तरीका एक दम अलग है. इन शातिर शराब माफियाओं ने रेल की पटरी पर सिक्का रख शराब तस्करी का ऐसा जुगाड़ लगाया कि हर कोई हैरान रह गया. हालांकि आरपीएफ (RPF) ने इनका भंडाफोड़ कर दिया और तीन आरोपियों को इस मामले में गिरफ्तार भी कर लिया.

दरअसल, बिहार के समस्तीपुर रेलमंडल (Samastipur Rail Mandal) में आरपीएफ (RPF) टीम ने ऐसे शातिर तस्करों के गिरोह का पर्दाफाश किया जो रेल की पटरी के ज्वाइंट पर सिक्का रखकर ट्रेन को रोक देते थे और फिर शराब की खेप लेकर फरार हो जाते थे.

कैसे करते थे तस्करी ?

ट्रेन के माध्यम से मंगवाते थे बड़ी खेप

शराब के कारोबार से जुड़ा यह गिरोह काफी चालाकी से तस्करी किया करते थे. इसमें मुख्य रूप से तीन लोग शामिल थे जो ट्रेन के माध्यम से शराब की बड़ी खेप मंगवाते थे और पुलिस को चकमा देकर शराब को बीच रास्ते में ही उतार लेते थे. इस गिरोह में शामिल शराब तस्कर समस्तीपुर दरभंगा रेलखंड पर चलने वाली ट्रेनों से शराब लेकर आते थे. ट्रेन जब किसनपुर स्टेशन (Kishanpur) के निकलने वाली होती थी तो गिरोह का एक सदस्य रेल पटरी पर सिक्का रखकर सिग्नल को लाल कर देता था जिससे ट्रेन रुक जाती थी.

यह भी पढ़ें-  UP: “1 लाख क्यों, 10 करोड़ क्यों नहीं”? योगी सरकार के नवरात्रों पर फंड देने के फैसले पर अखिलेश यादव ने उठाए सवाल

कैसे हुआ खुलासा ?

दरअसल ये शराब तस्कार काफी समय से ऐसा करते आ रहे थे, जब लगातार किसनपुर स्टेशन के आगे का सिग्नल लाल होने लगा, तो इसकी शिकायत की गई लेकिन जांच में सिग्नल खराब होने की कोई खराबी नहीं पायी गई. जिसके बाद शक हुआ और आरपीएफ (RPF) की टीम को सिविल ड्रेस में ट्रेन और किसनपुर स्टेशन के आसपास तैनात किया गया. बीते दिन जैसे ही देर रात रेल पटरी के ज्वाइंट पर सिक्का लगाकर सिग्नल को लाल कर शराब तस्करों ने ट्रेन रोकी और बड़ी मात्रा में शराब की खेप को लेकर तस्कर जाने लगे तो पुलिस ने उन्हें रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

नेपास में फिर संकट: बूढ़ी गंडकी में बाढ़ से UP-बिहार तक खतरा, कई पुल बहे, 10 लोग लापता

Nepal Budhi Gandaki Flood: नेपाल के गोरखा जिले में बूढ़ी गंडकी नदी में अचानक आई…

9 minutes ago

Navratri Special Recipes: आलू खाकर हो गए हैं बोर? व्रत में बनाएं ये 5 टेस्टी डिशेज, खाते ही आ जाएगा मजा

Navratri Special Recipes: नवरात्रि के व्रत में रोजाना आलू और साबूदाना खाकर बोर हो गए…

13 minutes ago

Warning For Global Economy: वेस्ट एशिया की आग में झुलसेगी दुनिया? जानिए क्यों UNCTAD ने दी एनर्जी क्राइसिस की बड़ी चेतावनी

West Asia Crisis Impact:  संयुक्त राष्ट्र के निकाय अंकटाड (UNCTAD) ने वेस्ट एशिया में जारी…

26 minutes ago

‘शक्ति, संयम और सेवा का..’, गृह मंत्री अमित शाह ने शारदीय नवरात्र पर देश को कहा- ‘जय माता दी’

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 11 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्र के शुभारंभ पर…

30 minutes ago

डोनाल्ड ट्रंप का जेलेंस्की पर बड़ा हमला, जानिए क्यों बोल पड़े कि यूक्रेन को अब नया राष्ट्रपति चुनना पड़ेगा?

Donald Trump Zelensky War: रूस-अमेरिका डीजल डील की आलोचना से बौखलाए डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेनी…

55 minutes ago

सीएम योगी के खिलाफ अयोध्या से चुनाव लड़ेंगे अखिलेश यादव? ओपी राजभर ने दी चुनौती

UP Elections 2027: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले अयोध्या सीट पर सियासत तेज हो…

58 minutes ago