खेल

WPL 2023 के पहले मैच में होगी देरी, ओपनिंग सेरेमनी से भी जुड़ी आई बड़ी खबर

WPL 2023 Opening Ceremony: ऐतिहासिक महिला प्रीमियर लीग की शुरुआत नवी मुंबई के डी वाई पाटिल स्टेडियम में गुजरात ज्वायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच के साथ होगी. उद्घाटन मैच शनिवार (आज) को रात 08.00 बजे से शुरू होगा. टॉस रात 07.30 पर होगा. प्रशंसकों के लिए गेट शाम 4.00 बजे खुलेंगे और वे उद्घाटन समारोह देखने में सक्षम होंगे, जो शाम 6:25 बजे से शुरू होगा. टूर्नामेंट के ओपनर में ग्लिट्ज और ग्लैमर जोड़ने के लिए बॉलीवुड सितारे होंगे, जिसमें कियारा आडवाणी और कृति सेनन शामिल हैं. डब्ल्यूपीएल ने एक बयान में कहा, सबसे पहले, गायक-गीतकार एपी ढिल्लों मंच पर अपने कुछ संगीतमय चार्टबस्टर्स का प्रदर्शन करेंगे.

नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में टूर्नामेंट के पहले मैच में गुजरात जाइंट्स का सामना मुंबई इंडियंस से होने के साथ लीग की धमाकेदार शुरुआत होने की उम्मीद है. कुछ बड़े नाम दोनों टीमों में शामिल हैं, और ये मुकाबला दिलचस्प होने वाला है. MI का नेतृत्व हरमनप्रीत कौर कर रही हैं. उनकी टीम में नेट साइवर, हेले मैथ्यूज और पूजा वस्त्राकर जैसी धाकड़ खिलाड़ी शामिल है. गुजरात जायंट्स का नेतृत्व बेथ मूनी कर रही हैं और इसमें ऐश गार्डनर, हरलीन देओल, सोफिया डंकले और स्नेह राणा जैसे कुछ बड़े मैच विनर खिलाड़ी हैं. देखा जाए तो गुजरात के पास खतरनाक बॉलिंग अटैक है लेकिन मुंबई की टीम भी किसी मायने में कम नहीं है.

ये भी पढ़ें: WPL 2023: ‘अडानी vs अंबानी’, आज होगा महिला प्रीमियर लीग का आगाज, देखें कैसी हो सकती है ड्रीम-11 टीम

पिच रिपोर्च

डीवाई पाटिल की पिच रन स्कोरिंग में मदद करेगी. यह बल्लेबाजी की सतह है और यहां गेंदबाजों को काफी मेहनत करनी पड़ेगी.  160-165 यहां एक अच्छा स्कोर हो सकता है. टॉ, जीतने वाली टीम इस पिच पर पहले गेंदबाजी चुन सकती है.

क्या हो सकती है दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11

गुजरात जाइंट्स: बेथ मूनी (C), सबबिनेनी मेघना, सोफिया डंकले, ड्रांडिया डॉटिन, हरलीन देओल, एश्ले गार्डनर, सुषमा वर्मा, स्नेह राणा, मानसी जोशी, तनुजा कंवर, मोनिका पटेल

मुंबई इंडियंस: हरमनप्रीत कौर (C), अमनजोत कौर, हेली मैथ्यूज, नैट स्कीवर, यास्तिका भाटिया, क्लो ट्रायॉन, अमेलिया केर, पूजा वस्त्राकर, इस्सी वोंग, सोनम यादव, सायका इशाक

INPUT- IANS

Amit Kumar Jha

Recent Posts

शुक्ल योग से खुलेगा राशियों की बंद किस्मत का ताला…! 3 राशियों को होगा बंपर लाभ, धनु-कुंभ वाले रहें सतर्क

8 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन प्रदोष व्रत पर पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र और शुक्ल योग का…

3 minutes ago

आश्विन प्रदोष व्रत पर पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र और शुक्ल योग का महासंयोग, आज के राहुकाल समेत जानें पूरा पंचांग

8 अक्टूबर 2026 को आश्विन कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि रात 10:17 बजे तक रहेगी.…

32 minutes ago

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

8 hours ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

9 hours ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

9 hours ago