देश

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सुषमा भवन का लोकार्पण किया, केजरीवाल सरकार पर साधा निशाना

Amit Shah on Arvind Kejriwal; केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में कामकाजी महिलाओं के लिए बनाए गए नए वर्किंग वीमेंस हॉस्टल ब्लॉक “सुषमा भवन” का उद्घाटन किया. साथ ही, उन्होंने मोती बाग में पशु चिकित्सालय का वर्चुअल उद्घाटन भी किया. इस कार्यक्रम में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दिल्ली में किए गए विकास कार्यों का उल्लेख किया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भ्रष्टाचार को लेकर जमकर हमला बोला.

दिल्ली को मिला ₹68 हजार करोड़ का विकास

अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले 10 सालों में दिल्ली में ₹68 हजार करोड़ की लागत से इन्फ्रास्ट्रक्चर का विकास किया. इसके तहत सड़कों, रेलवे, एक्सप्रेसवे और आवासीय योजनाओं पर काम हुआ. उन्होंने बताया कि दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे जैसे प्रोजेक्ट्स से यात्रियों को सुविधा मिली है. वहीं, प्रगति मैदान ट्रांजिट कॉरिडोर और भारत मंडपम जैसे नए निर्माण दिल्ली के विकास की मिसाल हैं.

अमित शाह ने अरविंद केजरीवाल पर हमला करते हुए कहा कि उन्होंने जनता के पैसे से 45 करोड़ रुपये की लागत से शीशमहल तैयार किया. इस भवन में 6 करोड़ रुपये के डिजाइनर मार्बल, 6 करोड़ रुपये के मोटर वाले पर्दे, 70 लाख रुपये के ऑटोमेटिक दरवाजे और 15 करोड़ रुपये का वॉटर ट्रीटमेंट सिस्टम लगाया गया. शाह ने पूछा कि जो लोग राजनीति में सादगी का वादा करके आए थे, वे अब जनता के पैसे से इस तरह का आलीशान घर क्यों बना रहे हैं.

शाह ने लगाया आरोप

अमित शाह ने आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल की सरकार ने शराब नीति, मोहल्ला क्लिनिक, सीसीटीवी कैमरे और बस खरीद जैसे कई मामलों में भ्रष्टाचार किया. उन्होंने कहा कि केजरीवाल को इन घोटालों का जवाब देना होगा.

अमित शाह ने सुषमा स्वराज के नाम पर बने सुषमा भवन को महिला सशक्तिकरण का प्रतीक बताया. उन्होंने कहा कि यह भवन 80 कामकाजी महिलाओं को सुरक्षित आवास प्रदान करेगा. साथ ही, उन्होंने सुषमा स्वराज के नेतृत्व और उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि वह देश की संसदीय राजनीति में एक जुझारू नेता के रूप में हमेशा याद की जाएंगी.

भाजपा ने दिल्ली के विकास के लिए अपने काम का पूरा हिसाब दिया

अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने शहरी विकास को प्राथमिकता दी और स्मार्ट सिटी मिशन, अमृत योजना, स्वच्छ भारत अभियान और ई-गवर्नेंस जैसी योजनाओं के जरिए शहरों को एक नई दिशा दी. उन्होंने बताया कि मोदी सरकार ने शहरी और ग्रामीण विकास को एकीकृत दृष्टिकोण से लागू किया है.

अमित शाह ने कहा कि भाजपा ने दिल्ली के विकास के लिए अपने काम का पूरा हिसाब दिया है. अब अरविंद केजरीवाल को यह जवाब देना चाहिए कि उन्होंने दिल्लीवासियों के लिए क्या किया.

ये भी पढ़ें: Jammu Kashmir Bandipora Accident: बांदीपोरा जिले में भारतीय सेना का वाहन खाई में गिरा, तीन जवान शहीद

-भारत एक्सप्रेस 

मिताली चंदोला, एडिटर, स्पेशल प्रोजेक्ट्स

Recent Posts

विदेशों में बजा जापानी गॉडजिला का डंका, अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर रणबीर की ‘रामायण’ को कड़ी टक्कर

Ramayana Box Office: अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर 'रामायण' को 'गॉडजिला माइनस जीरो' से कड़ी टक्कर…

15 minutes ago

पाकिस्तान में गूंजे ‘जय श्री राम’ और दीवाली के जश्न के चर्चे! शहबाज-जरदारी का यू-टर्न, हिंदू समुदाय को बताया देश का ‘अटूट गहना’

Pakistan Diwali News: पाकिस्तान में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने हिंदू समुदाय को दिवाली की बधाई…

46 minutes ago

चीनी जासूस के हनीट्रैप में फंसे Nvidia CEO, संसद में होगी पेशी, Kiss से लेकर हाथ पकड़ने का VIDEO वायरल

Jensen Huang China Spy: जेन्सन हुआंग के संपर्क में एलिस हुआंग नाम की एक महिला…

1 hour ago

भूकंप के तेज झटकों से दहला जापान! मची भगदड़, 22 लोग जख्मी और अगले 7 दिनों का बड़ा अलर्ट जारी

Japan Earthquake 2026: जापान में 5.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप से धरती कांप उठी, जिसमें…

1 hour ago