Jaiveer Singh: मंत्री जयवीर सिंह की गाड़ी का यूपी पुलिस ने काटा चालान
Jaiveer Singh: उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था की खूब चर्चा होती रही है. कई बार विपक्ष, योगी सरकार पर प्रदेश में कानून-व्यवस्था में कमी का आरोप बताकर निशाना भी साधते रहा है, लेकिन यूपी की पुलिस अपना काम तसल्ली से करती रही है. वहीं, इस बीच प्रदेश की ट्रैफिक पुलिस अपने ही सरकार के मंत्री की गाड़ी का चालान काटकर कानून का एक और नया मिसाल पेश किया है. जी हां, योगी सरकार के मंत्री जयवीर सिंह की गाड़ी का राजधानी लखनऊ की ट्रैफिक पुलिस ने चालाना काटा है. बताया गया कि उनकी गाड़ी का ड्राइवर ने अजय यादव के नाम से पर्ची कटवा कर ले गया.
जयवीर सिंह योगी सरकार में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री हैं. मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार को मंत्री की सरकारी गाड़ी राजधानी लखनऊ के हजरतगंज विधानसभा मार्ग पर नो पार्किंग जोन में खड़ी थी. अपनी ड्यूटी में लगी ट्रैफिक पुलिस नो पार्किंग में खड़ी गाड़ी को देख मौके पर पहुंची. गाड़ी तो मंत्री जी की निकली, लेकिन पुलिस इससे घबराई नहीं और कानून का पालन करते हुए मंत्री जयवीर सिंह की कार का चालान काट दिया. मंत्री की कार पर उत्तर प्रदेश शासन लिखा हुआ था. इसके अलावा गाड़ी के ऊपर लाल-नीली बत्ती भी लगी हुई थी.
ये भी पढे़ं- हरियाणा हिंसा पर फिल्मी सितारों ने जताई चिंता, अभिनेता धर्मेंद्र बोले- ये कहर…क्यों…किसलिए? बख्श दे मालिक…
जयवीर सिंह योगी सरकार में पर्यटन और संस्कृति मंत्री हैं. वे इस सरकार के कद्दावर नेता भी माने जाते हैं क्योंकि उन्होंने वहां से चुनाव जीता है जो बीजेपी के लिए काफी चुनौतिपूर्ण क्षेत्र रहा है, जिसे लोग सपा के गढ़ मैनपुरी के रूप में जानते हैं. साल 2022 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में जयवीर सिंह ने मैनपुरी से पहली बार विधायकी का चुनाव जीता था. इस जीत के साथ ही उन्हें योगी सरकार में मंत्री पद भी मिल गया था. राजनीतिक पंडितों का मानना है कि आगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में बीजेपी जयवीर सिंह को मैनपुरी से सांसदी का चुनाव भी लड़ा सकती है.
-भारत एक्सप्रेस
Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…
PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…
Workers Leaving Surat: गुजराती सेठों की बंधुआ मजदूरी से परेशान यूपी-बिहार के मजदूर घर लौट…
Delhi News: विपक्षी दलों के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए…
दिल्ली-NCR में देर रात तेज बारिश, गरज-चमक और हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया,…
देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका है. मौसम विभाग के…