देश

UP Assembly Winter Session: “बजट न खर्च करना सरकार की नाकामी…”, सत्र के पहले दिन अखिलेश ने दागे सवाल; स्थगित हुई यूपी विधानसभा

UP Assembly Winter Session-2023: यूपी व‍िधानमंडल का शीतकालीन सत्र आज सुबह 11 बजे शुरू हुआ था जो कि कल सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है. चार दिवसीय शीतकालीन सत्र में सबसे पहले सीएम योगी सहित सभी सदस्‍यों ने भाजपा के दिवंगत नेता आशुतोष टंडन को श्रद्धांजलि अर्पित की. बता दें कि वर्ष 2023 में यह विधानमंडल का तीसरा और अठारहवीं विधान सभा का छठवां सत्र है. इस सत्र में राज्य सरकार वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए अनुपूरक बजट प्रस्तुत करेगी.

बता दें कि चार दिवसीय इस सत्र के दौरान राज्य सरकार विभिन्न अध्यादेशों के प्रतिस्थानी विधेयकों समेत कुछ अन्य विधेयकों को पारित कराएगी. तो वहीं समाजवादी पार्टी ने आज से शुरू हुए विधानमंडल के शीतकालीन सत्र में कई प्रमुख मुद्दों को लेकर भाजपा सरकार को घेरने की योजना बनाई है तो वहीं पहले ही दिन सपा विधायक सदन में लगे मोबाइल, पोस्टर बैन को लेकर काले कपड़े पहन कर पहुंचे औऱ विरोध किया तो वहीं सपा सदन में जातीय जनगणना, स्वास्थ्य व किसानों के मुद्दे पर सबसे ज्यादा विरोध करने की तैयारी में है. तो वहीं पहले ही दिन सपा नेता पीठ पर योगी सरकार के विरोध में स्लोगन लिखकर पहुंचे और अनोखी तरह से यूपी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शित किया. इसकी तस्वीरों को सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर की हैं.

 

ये भी पढ़ें- UP Assembly Winter Session: सदन में मोबाइल-पोस्टर बैन हुआ… तो काले कपड़े पहन कर पहुंचे सपा विधायक, अखिलेश बोले- “हो रही है तानाशाही”

बजट न खर्च करना सरकार की नाकामी है

सत्र के दौरान बोलते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि, “अगर बजट खर्च नहीं हो रहा इसका मतलब गरीबों को इलाज नहीं मिल रहा, किसानों को खाद नहीं मिल रहा, आपकी बिजली व्यवस्था भी बेहतर नहीं है…बजट न खर्च करना सरकार की नाकामी है.” इसी के साथ अखिलेश यादव ने प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था पर भी निशाना साधा है और कहा है कि, कैंसर जैसी गंभीर बीमारी लगातार बढ़ती जा रही है, बहुत सारे लोगों को हम खोते हैं. जो (कैंसर)संस्थान चल रहे हैं, उन्हें सरकार और मज़बूत करे जिससे मरीजों को बेहतर इलाज मिल सके.

काले कपड़े पर उप मुख्यमंत्री ने जताई नाराजगी

सत्र के पहले दिन सपा विधायकों द्वारा काले कपड़े पहन कर आने पर उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने नाराजगी जताई और कहा कि समाजवादी पार्टी के विधायकों ने शोक प्रस्ताव के दिन काले कपड़े पहन कर घृणित कार्य किया है. प्रदेश की जनता इन्हें कभी माफ नहीं करेगी. इनके कुकृत्यों को प्रदेश की जनता अच्छी तरह समझ चुकी है. सपा के डीएनए में गड़बड़ी और अराजकता है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

जब बच्चे कहानी पढ़ने से पहले खो जाते थे तस्वीरों में… याद आए ‘चंदामामा’ के मशहूर आर्टिस्ट के.सी. शिवाशंकर

आज 29 सितंबर को चन्दामामा के प्रसिद्ध चित्रकार के.सी. शिवाशंकर की छठी पुण्यतिथि है. 29…

6 minutes ago

डिप्रेशन में देश के युवा! उच्च शिक्षा संस्थानों के 15% छात्र अत्यधिक तनाव में, सुप्रीम कोर्ट की रिपोर्ट में खुलासा

सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित नेशनल टास्क फोर्स के सर्वे में करीब 2.43 लाख उच्च शिक्षा…

15 minutes ago

संस्कार भारती के ‘कला संकुल’ में कथक पर विशेष कला संगोष्ठी: गौरी दिवाकर ने साझा किए कला-यात्रा के अनुभव

संस्कार भारती के 'कला संकुल' में 'समकालीन कथक, परंपरा और नवाचार' पर संगोष्ठी आयोजित हुई.…

17 minutes ago

चाणक्य मॉडल: कैसे अमित शाह ने लिखी उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी राजनीतिक पटकथा?

जानिए कैसे अमित शाह ने चाणक्य के सिद्धांतों, बूथ स्तर के संगठन और सटीक रणनीति…

31 minutes ago

गांव की मिट्टी से निकले नेता कैसे बने यूपी की सियासत के ग्रासरूट आर्किटेक्ट, जानिए केशव प्रसाद मौर्य की कहानी

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य गांव की राजनीति से निकले ग्रासरूट आर्किटेक्ट माने…

52 minutes ago

दिल्ली-लखनऊ पॉलिटिकल एक्सिस: कैसे पीएम मोदी ने गढ़ा उत्तर प्रदेश का नया राजनीतिक मॉडल?

दिल्ली-लखनऊ राजनीतिक धुरी ने कैसे उत्तर प्रदेश को बीजेपी का सबसे मजबूत गढ़ बनाया? जानिए…

1 hour ago