देश

Greater Noida: निंबस सोसायटी के फ्लैट में मिला B.Tech छात्र का शव, तीन दोस्तों के साथ रहता था; पुलिस पूछताछ में जुटी

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के बीटा दो कोतवाली क्षेत्र स्थित निंबस एक्सप्रेस पार्क व्यू सोसायटी के एक फ्लैट में छात्र का शव मिलने के बाद हड़कम्प मच गया है यहां रहने वाले छात्र आदित्य त्रिपाठी का शव पंखे से फंदे के सहारे लटका मिला है. बताया जा रहा है कि उसने आत्महत्या कर ली है. वह सोसायटी के 19वें फ्लोर पर अपने तीन दोस्तों के साथ रहता था और नॉलेज पार्क स्थिति लायड कालेज से बीटेक द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहे था. सोमवार शाम उसके साथ रहने वाले दोस्त किसी काम को लेकर दिल्ली गए थे और आदित्य फ्लैट पर अकेला था. इसी दौरान उसने आत्महत्या कर ली.

इस पूरी घटना को लेकर पुलिस ने प्रथम दृष्ट्या आत्महत्या का कारण मानसिक तनाव बताया है. फिलहाल पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक छात्र के परिजनों को दे दी है. फिलहाल इस मामले में पुलिस आदित्य के दोस्तों से और पूछताछ कर रही है और आगे की जानकारी एकत्र करने में जुटी है. तो वहीं दादरी की जारचा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एनटीपीसी टाउनशिप में भी एक इंजीनियर द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने की खबर सामने आ रही है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

ये भी पढ़ें- UP Assembly Winter Session: दिवंगत भाजपा विधायक आशुतोष टंडन को दी गई श्रद्धांजलि, जानिए क्या बोले सीएम योगी

इस घटना को लेकर पुलिस ने मीडिया को जानकारी दी कि, एनटीपीसी टाउनशिप में परिवार के साथ रहने वाला तुषनपाल सिंह एनटीपीसी में ठेकेदारी करते हैं. वह रविवार को अपनी पत्नी के साथ बुलंदशहर गए थे. इस दौरान घर पर उनका इंजीनियर बेटा शिवम व बेटी थे. पुलिस ने बताया कि, शाम के समय बेटी किसी काम से घर से बाहर गई थी और इसी बीच बेटे शिवम ने कमरे में जाकर पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली. घर लौटने पर बहन ने जब भाई को पंखे से लटका देखा तो उसने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी और पड़ोसियों को बुला लिया. इसके बाद पुलिस को इसकी जानकारी दी गई. फिलहाल पुलिस प्रकरण में जांच कर रही है. तो वहीं मृतक के परिजनों ने बताया कि शिवम ग्रेटर नोएडा स्थित निजी फैक्ट्री में इंजीनियर के पद पर कार्यरत था. कोतवाली प्रभारी जारचा सुनील कुमार बैसला ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इस मामले में परिजनों की ओर से अभी कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है. अगर शिकायत मिलती है तो मामले में कानून कार्रवाई की जाएगी.

  • भारत एक्सप्रेस
Archana Sharma

Recent Posts

अलवर में दिल दहलाने वाली घटना, बेटे से बाइक का बहाना कर मंगवाया पेट्रोल, फिर खुद को लगाई आग

अलवर के टपूकड़ा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां घर…

11 minutes ago

BJP के लिए संकट खड़ा कर रहे हैं विजय? तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा भूचाल, TVK को मिलेगा एक और हाथ

तमिलनाडु में नया समीकरण बन रहा है. पट्टाली मक्कल कच्ची (PMK) के सहारे BJP के…

12 minutes ago

प्रयागराज में बापू के अनोखे भक्त: 40 सालों से सहेज रहे यादें, गांधी जयंती पर अनिल गुप्ता ने लगाई दुर्लभ प्रदर्शनी

प्रयागराज में 40 वर्षों से महात्मा गांधी की यादें सहेज रहे अनिल गुप्ता ने गांधी…

19 minutes ago

बिहार का अगला डीजीपी कौन? रेस में शामिल हैं 10 वरिष्ठ अधिकारी

Who Will Next DGP of Bihar: बिहार के डीजीपी विनय कुमार के 21 दिनों की…

30 minutes ago

तिलक नगर में सड़क निरीक्षण बना विवाद की वजह, साहिब सिंह ने मंत्री प्रवेश वर्मा पर लगाया थप्पड़ मारने का आरोप

तिलक नगर में सड़क निरीक्षण के दौरान मंत्री प्रवेश वर्मा और साहिब सिंह के बीच…

40 minutes ago