देश

Noida News: दोस्त की बेटी की शादी में आए शख्स को समधी ने मारी गोली, फरार आरोपियों की तलाश में जुटीं पुलिस की 5 टीमें

Noida News: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा वेस्ट से सनसनीखेज वारदात ने सबको चौंका कर रख दिया है. यहां एक फार्म हाउस में शादी समारोह का आयोजन हो रहा था. लोग हंसी-खुशी पार्टी को इंज्वाय कर रहे थे, कि इसी दौरान एक शख्स को गोली मारे जाने से हड़कम्प मच गया. पहले तो लोग कुछ समझ ही नहीं सके और इधर-उधर भागने लगे, इसके बाद कुछ लोगों ने देखा कि गोली लगने के बाद शख्स खून से लथपथ हो गया है. इस पर उसे इलाज के लिए अस्पताल ले भागे लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया.

मीडिया सूत्रों के मुताबिक, ये घटना बिसरख गांव के अशोक फार्म हाउस से सामने आई है और मृतक की पहचान अशोक यादव के रूप में हुई है, जो कि नोएडा के होशियारपुर गांव के रहने वाले हैं. वह बिसरख के रहने वाले विनोद यादव की बेटी की शादी शामिल होने के लिए पहुंचे थे. खबर सामने आई है कि विनोद और अशोक दोनों दोस्त हैं और तो दूसरी ओर इसी शादी में शामिल होने के लिए शेखर यादव भी आया था जो कि हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र के गांव रजवाड़ा का रहने वाला है. बताया जा रहा है कि रिश्ते में दोनों आपस में समधि हैं. शेखर की बेटी की शादी अशोक यादव के बेटे से हुई थी. शादी के बाद पति-पत्नी के बीच में विवाद हुआ और मामला कोर्ट में गया, जहां पर दोनो पक्षों में सुलह हो गई थी और सबकुछ ठीक चल रहा था.

ये भी पढ़ें- UP Assembly Winter Session: दिवंगत भाजपा विधायक आशुतोष टंडन को दी गई श्रद्धांजलि, जानिए क्या बोले सीएम योगी

हत्या के बाद आरोपी अपने साथियों के साथ फरार

खबरों के मुताबिक, रात करीब 9:30 बजे शेखर और उसके 2 अन्य साथियों ने शादी समारोह के दौरान ही अशोक यादव उर्फ बुद्धु प्रधान को गोली मार कर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए. तो उधर जब अशोक को अस्पताल जाया गया तो रास्ते में ही मौत हो गई. घटना के बाद शादी कार्यक्रम में ही कोहराम मच गया. घटना की सूचनी तुरंत पुलिस को दी गई और फिर पीड़ित पक्ष की तरफ से इस मामले में शिकायत दर्ज कराई गई है. उधर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है. वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

5 टीमों का किया गया गठन

बिसरख कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन की और इसी के साथ वीडियो बना रहे लोगो से रिकॉर्डिंग भी ली और पीड़ित पक्ष की तरफ से तहरीर लेकर आरोपी शेखर और उसके साथियों के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कर ली है. इस मामले में आरोपी शेखर और उसके अन्य साथियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की 5 टीमें संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दे रही हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

गांव की मिट्टी से निकले नेता कैसे बने यूपी की सियासत के ग्रासरूट आर्किटेक्ट, जानिए केशव प्रसाद मौर्य की कहानी

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य गांव की राजनीति से निकले ग्रासरूट आर्किटेक्ट माने…

4 minutes ago

दिल्ली-लखनऊ पॉलिटिकल एक्सिस: कैसे पीएम मोदी ने गढ़ा उत्तर प्रदेश का नया राजनीतिक मॉडल?

दिल्ली-लखनऊ राजनीतिक धुरी ने कैसे उत्तर प्रदेश को बीजेपी का सबसे मजबूत गढ़ बनाया? जानिए…

13 minutes ago

पूर्वांचल की आवाज बनीं अनुप्रिया पटेल, महिला नेतृत्व के नए दौर की सबसे चर्चित चेहरा

पूर्वांचल में महिला नेताओं की बढ़ती भूमिका में मिर्जापुर सांसद अनुप्रिया पटेल सुर्खियों में हैं.…

16 minutes ago

सुपौल में दिनदहाड़े युवक का अपहरण, फायरिंग कर कार में डालकर ले गए बदमाश, तेजस्वी ने सरकार को घेरा

Bihar Crime News: बिहार के सुपौल में SH-91 रोड पर दिनदहाड़े युवक मोहम्मद जीशान खान…

25 minutes ago

यादों से लेकर हक की लड़ाई तक: अपने पिता की दलित विरासत को कैसे आगे बढ़ा रहे हैं चिराग?

एक बेटे का अपने पिता की दलित विरासत पर दावा केवल पारिवारिक कहानी नहीं, बल्कि…

34 minutes ago

चलती कार से पेश हुए वकील, दिल्ली हाईकोर्ट ने लगाया जुर्माना; कहा- ‘यह मज़ाक नहीं, गरिमा का सवाल है’

दिल्ली हाई कोर्ट ने वर्चुअल सुनवाई के दौरान चलती कार से पेश होने वाले अधिवक्ता…

42 minutes ago