देश

“अयोध्या में अब कोई हिंदू-मुस्लिम झगड़ा नहीं”, राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने पर बोले इकबाल अंसारी- अगर निमंत्रण मिला तो…

Ayodhya: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तैयारियां जोरों से चल रही हैं. इस इकबाल अंसारी बड़ा ने बयान दिया है. उन्होंने कि अगर राम मंदिर उद्घाट का न्योता मिलता है तो वह जरुर जाएंगे. अयोध्या में अब हिंदू-मुस्लिमों में झगड़ा नहीं हैं. दरअसल अंसारी यह काफी मायने रखता है. क्योंकि अयोध्या के श्रीराम मंदिर और विवादित बाबरी मस्जिद मामला जब से सुप्रीम कोर्ट में शुरू हुआ तब से इकबाल अंसारी की नजर उन पर थी. वह बाबरी मस्जिद के पक्षकार थे. हाशिम अंसारी के निधन के बाद उनके बेटे इकबाल अंसारी इस मामले को कोर्ट लेकर गए.

वहीं जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में रोड शो किया था तो उन्होंने उनका फूल बरसा कर स्वागत किया थ. अब इकबाल अंसारी की भूमिका पूरी तरह से बदल गई है. उन्होंने एक निजी चैनल से बात करते हुए बड़ी बातें कही हैं.

अयोध्या में अब कोई हिंदू-मुस्लिम झगड़ा नहीं है.

इकबाल अंसारी ने कहा कि अगर हमें राम मंदिर प्राणप्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण मिलेगा तो हम जाएंगे. अयोध्या में अब कोई हिंदू-मुस्लिम झगड़ा नहीं है. हमने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को स्वीकार कर लिया है. अयोध्या का नागरिक होने के नाते मुझे भी गर्व है कि अयोध्या में राम मंदिर बनकर खड़ा है. अयोध्या में कभी हिंदू, मुस्लिम दंगे नहीं होंगे. सुप्रीम कोर्ट का फैसला आया और अयोध्या में मंदिर खड़ा हो गया. बाबरी समर्थक इकबाल अंसारी ने कहा, ”हमारे लिए यह मामला खत्म हो गया है.”

यह भी पढ़ें- “मंदिर का मतलब मानसिक गुलामी का मार्ग”, राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले लालू-राबड़ी के आवास के बाहर लगा पोस्टर

पीएम मोदी के नेतृत्व में हुआ विकास

अंसारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि अयोध्या का अच्छा विकास हुआ है. अयोध्या में एक छोटा सा रेलवे स्टेशन था. अब यह तीन मंजिला भव्य स्टेशन बन गया है. अयोध्या में कोई हवाई अड्डा नहीं था. अब एयरपोर्ट बन गया है. अयोध्या में सभी बदलाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देन हैं. इसी के चलते जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काफिला मेरे घर के सामने से गुजरा तो मैंने फूल फेंककर उनका स्वागत किया.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

Microsoft Layoff Alert: AI के दौर में 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, जानें क्या है कंपनी की योजना

Microsoft Layoff Alert: माइक्रोसॉफ्ट ने अमेरिका, भारत, ब्रिटेन और कनाडा में करीब 60,000 पात्र कर्मचारियों…

2 minutes ago

कार्तिक मास का आरंभ: आज दोपहर बाद बन रहे हैं ये 2 शक्तिशाली योग, जानें पूरा पंचांग

27 अक्टूबर 2026 से उत्तर भारत की अमांत परंपरा के अनुसार कार्तिक मास की शुरुआत…

39 minutes ago

सिर्फ 10,000 स्टेप्स चलना काफी नहीं! फिट रहने के लिए अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें

Fitness Health Tips: फिट रहने के लिए रोजाना 10,000 कदम चलना ही जरूरी नहीं है.…

60 minutes ago

वृषभ राशि वालों की मेहनत लाएगी रंग, ऑफिस में होगी तारीफ; जीवनसाथी से बहस करने से बचें

Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन करियर में…

1 hour ago