Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

बेटे ने 80 साल की मां को छोड़ दिया अकेला, तो सहारा बने भाजपा के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह, कराया ये इंतजाम

UP BJP MLA Rajeshwar Singh Story: उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के विधायक राजेश्वर सिंह का नाम उनके विधानसभा क्षेत्र में सभी जानते होंगे. मगर, राजेश्वर सिंह की दिलेरी और जनसेवा के किस्से अन्य जिलों में भी खूब सामने आ रहे हैं.

यूपी की सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा से सरोजिनी नगर (लखनऊ) के विधायक हैं राजेश्वर सिंह.

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

MLA Dr Rajeshwar Singh: उत्तर प्रदेश के हरदोई (Hardoi) जिले में एक 80 साल की वृद्धा को उसके बेटे ने अकेला छोड़ दिया था. जिससे वह असहाय हो गई, कोई उसकी देखभाल करने वाला नहीं बचा था. इसका पता जब सरोजिनी नगर (लखनऊ) के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह को चला तो वे तत्काल मदद को आगे आए. उन्होंने वृद्धा के लिए गौरी आश्रम में हजारों रुपये के चेक के अलावा साड़ी, चप्पल आदि जरूरी सामान भिजवाकर सहारा दिया.

राजधानी में वृद्धाश्रम से मिली जानकारी के मुताबिक, डॉ. राजेश्वर सिंह ने वृद्धाश्रम के मुख्य व्यवस्थापक को 50 हजार का चेक सौंपा. राजेश्वर सिंह ने कहा, “माँ केवल एक शब्द नहीं, स्वयं में पूरा संसार है.” इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने कहा कि डॉ. राजेश्वर सिंह गरीबों के मसीहा हैं. वह हमेशा जनता-जनार्दन की सेवा में सतत् समर्पित रहे हैं. वर्तमान में वह सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा से सरोजिनी नगर (लखनऊ) के विधायक हैं.

यह भी पढ़ें: कपिल मिश्रा को नियुक्त किया गया दिल्ली भाजपा का उपाध्यक्ष, बोले— मैं जनसेवा करता रहूंगा

बेहतर स्वास्थ्य-सुविधा का भी वादा
वृद्धा का स्वास्थ्य ठीक नहीं बताया जा रहा, ऐसे में उसके इलाज के लिए डॉ. राजेश्वर सिंह ने 50 हजार का चेक सौंपा. इसके अलावा 11 हजार रुपये बतौर आर्थिक मदद भी दिए.

कौन हैं 80 साल की बेसहारा वृद्धा?
महिला की पहचान रामबेटी मिश्रा के तौर पर हुई है, जो कि सरोजिनी नगर के कृष्णानगर में रहती हैं. उनकी आयु 80 साल बताई जा रही है.

— भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital