देश

UP News: भाजपा प्रवक्ता की बेटी का बिहार में विद्यालय अध्यापक पद पर हुआ चयन, RJD ने कहा-यह नीतीश और तेजस्वी की कृपा…

UP News: बीपीएससी (बिहार लोक सेवा आयोग) में यूपी BJP के प्रवक्ता एसएन सिंह की बेटी शिखा सिंह की चयन होने के बाद सियासत तेज हो गई है. इसको लेकर आरजेडी ने यूपी भाजपा सरकार पर हमला बोला है और अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा है, “हे! यूपी BJP के प्रवक्ता, आपकी बेटी का बिहार में निष्पक्ष चयन समतामूलक राजनीति व समावेशी विकास की पर्याय न्यायप्रिय समाजवादी सरकार के रहनुमा नीतीश कुमार एवं नौकरी-रोजगार के मुद्दे को राष्ट्रीय विमर्श बनाने वाले लोकप्रिय उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की उच्च सोच व कृपा से हुआ है.”

बता दें कि शिखा सिंह का चयन बिहार लोक सेवा आयोग में होने के बाद एसएन सिंह ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए ट्वीट किया है .  उन्होंने लिखा कि जगत जननी भगवती मां वैष्णो देवी की कृपा से मेरी छोटी बेटी शिखा सिंह का चयन बिहार लोक सेवा आयोग के द्वारा विद्यालय अध्यापक के पद पर हुआ है’ देवी स्वरूपा को शत-शत नमन.’ इसी के जवाब में आरजेडी की ओर से निशाना साधा गया है और अधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा गया है कि, “हे! यूपी BJP के प्रवक्ता, आपकी बेटी का बिहार में निष्पक्ष चयन समतामूलक राजनीति व समावेशी विकास की पर्याय न्यायप्रिय समाजवादी सरकार के रहनुमा नीतीश कुमार एवं नौकरी-रोजगार के मुद्दे को राष्ट्रीय विमर्श बनाने वाले लोकप्रिय उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की उच्च सोच व कृपा से हुआ है.”

ये भी पढ़ें– Fire In Patalkot Express: पातालकोट एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, गेटमैन ने ऐसे बचाई सैकड़ों जिंदगियां

बता दें कि बिहार लोक सेवा आयोग के तहत इस बार की परीक्षा में बिहार के बाहर के छात्रों को भी अवसर दिया गया. यूपी, मध्यप्रदेश और राजस्थान के साथ ही तमाम राज्यों के अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया था. इसी में एक यूपी भाजपा के प्रवक्ता एसएन सिंह की बेटी शिखा सिंह भी हैं. मालूम हो कि बिहार लोक सेवा आयोग के तहत शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए काउंसिलिंग लगातार जारी है, जिसमें से कुछ अभ्यर्थियों के परिणाम भी सामने आ चुके हैं और प्रशिक्षण के लिए ट्रेनिंग सेंटर भी भेज दिया गया है.

-भारत एक्सप्रेस

 

Archana Sharma

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

27 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

2 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

2 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

3 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

3 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

4 hours ago