दुनिया

US Shooting: रेस्टोरेंट में घुसकर सिरफिरे ने बरसाईं गोलियां, कौन है 22 लोगों की जान लेने वाला ये खूंखार हत्यारा

US Maine mass shooting: अमेरिका में एक बार फिर गोलीबारी की घटना ने कोहराम मचा दिया. यहां मैंने (Maine) के ल्यूइस्टन (Lewiston) में बीती रात बंदूकधारी शख्‍स ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं और 22 लोगों की हत्‍या कर दी. उसकी गोलियों से करीब 60 लोग घायल हो गए, जिनमें से कई की हालत गंभीर है. अमेरिकन पुलिस हमलावर की गिरफ्तारी की कोशिश कर रही है और पुलिस ने स्‍थानीय लोगों से छिपकर रहने को कहा है.

पुलिस ने हमलावर की कुछ तस्‍वीरें भी जारी की हैं, जिसकी पहचान रॉबर्ट कार्ड के रूप में की गई है, उसके हाथ में राइफल नजर आ रही है. पुलिस का कहना है कि वह मानसिक रूप से बीमार है और उसका इलाज मेंटल हॉस्पिटल में चल रहा था. CNN की रिपोर्ट के अनुसार, स्‍टेट पुलिस ने अपने बुलेटिन में बताया कि 40 साल का रॉबर्ट रजिस्टर्ड गन इंस्ट्रक्टर है. वह लोगों को बताता था कि किस तरह बंदूक का इस्तेमाल करना है. बताया जा रहा है कि वो सेना से रिटायर है और उसे घरेलू हिंसा के मामले में पहले गिरफ्तार भी किया जा चुका है.

3 अलग-अलग कमर्शियल सेंटर्स में हमला

पुलिस के एक बयान में गुरुवार को कहा गया कि अमेरिका में गोलीबारी 3 जगह रात को करीब 8 बजे हुई, जब लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ मौजूद थे. एंड्रोस्कोगिन काउंटी शेरिफ ने ऑफिशियल फेसबुक पेज पर एक हमलावर की दो तस्वीरें पोस्ट की हैं और लिखा है कि वह फरार है. तस्वीरों में भूरे रंग की हुडी और जींस पहने एक दाढ़ी वाले हमलावर को गोलीबारी की स्थिति में हथियार पकड़े हुए दिखाया गया है. बताया जा रहा है कि इसी हमलावर ने 3 अलग-अलग कमर्शियल सेंटर्स में गोलीबारी की. जहां गोलीबारी की गई, उनमें स्पेयरटाइम रिक्रिएशन, स्कीमेंजीस बार एंड ग्रिल रेस्‍टोरेंट और एक वॉलमार्ट सेंटर शामिल है.

यह भी पढ़िए: Israel Hamas War: इजरायल के ‘गाजा प्लान’ का खुलासा, करीब 23 लाख लोगों को इजिप्ट में शिफ्ट करने की तैयारी में है इजरायली सेना

जो बाइडेन ने गवर्नर और अधिकारियों से की बात

बता दें कि अमेरिका में ल्यूइस्टन (Lewiston), एंड्रोस्कोगिन काउंटी का हिस्सा है और मैंने (Maine) के सबसे बड़े शहर पोर्टलैंड से लगभग 35 मील (56 किमी) उत्तर में है. गोलीबारी की घटना से व्हाइट हाउस को अवगत करा दिया गया है, व्हाइट हाउस ने एक बयान में कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने मैंने के गवर्नर जेनेट मिल्स, सांसद और अधिकारियों ने इस घटना पर चर्चा की.

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

1 hour ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

2 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

2 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

4 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

4 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

4 hours ago