देश

UP Board: परीक्षा केंद्र की डगर हुई कठिन, अब 12 किमी तय करनी होगी दूरी, नए नियमों ने बढ़ाई स्टूडेंट्स की मुसीबत

UP Board Exam 2024: यूपी बोर्ड-2024 की परीक्षा के लिए नए नियम जारी कर दिए हैं. परीक्षा केंद्रों की दूरी को लेकर बड़ा फैसला किया गया है. हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों की दूरी अब बढ़ा दी गई है. यानी 2024 में जो बोर्ड की परीक्षा होने जा रही है, उसको लेकर विद्यार्थियों की थोड़ी मुश्किलें बढ़ी हैं क्योंकि अब स्कूल केंद्र 12 किमी दूर तक के क्षेत्र में हो सकता है, जबकि पिछले साल यह दूरी पांच से 10 किमी की थी, जिससे स्टुडेंट्स को अधिक कठिनाई नहीं होती थी. इस सम्बंध में विशेष सचिव डॉ. रुपेश कुमार ने 6 सितंबर को निर्देश जारी किए हैं.

छात्राओं को लेकर लिया गया है ये फैसला

सूत्रों के मुताबिक, छात्राओं को फिलहाल इस नियम से राहत दी गई है, लेकिन उनके केंद्रों की दूरी भी पहले से अधिक कर दी गई है. यानि छात्राओं को भी अब पांच की जगह पर सात किमी की दूरी तय करके केंद्र तक पहुंचना होगा. शासन के विशेष सचिव हैं डॉ. रुपेश कुमार ने नए नियमों को लेकर निर्देश जारी किया है. निर्देश के मुताबिक, केंद्र निर्धारण नीति के मुताबिक शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र की छात्राओं व दिव्यांग परीक्षार्थियों को स्वकेंद्र की सुविधा दी जाएगी, हालांकि ये ध्यान रखा जाएगा कि, उनका स्कूल केंद्र बना हो. अगर ऐसा नहीं होता है तो सम्बंधित स्कूल के परीक्षार्थियों को यथासंभव सात किमी की दूरी वाले क्षेत्र के स्कूल केंद्र दिए जाएंगे.

ये भी पढ़ें- G20 Summit 2023: AI एंकर से लेकर Ask GITA और इंटरैक्टिव पैनल तक…देखें जी20 कार्यक्रम में AI के होंगे अनोखे इनोवेशन

अभी तक ये थी व्यवस्था

बता दें कि अभी तक परीक्षा केंद्रों की दूरी को लेकर पांच किमी तक का क्षेत्र ही तय था. अगर कोई विषम भौगोलिक स्थिति व स्कूल के करीब नहीं होने पर ही अधिक से अधिक 15 किमी की दूरी पर स्थित परीक्षा केंद्रों को आवंटित किया जाता था लेकिन अब नियम को बदल दिया गया है. नए नियमों के मुताबिक अब परीक्षा केंद्रों की अधिकतम दूरी 20 किलोमीटर हो सकती है. फिलहाल परीक्षा केंद्रों को 28 नवंबर तक तय करने के निर्देश दिए गए हैं.

सीसीटीवी की निगरानी में होंगे प्रश्नपत्र

परीक्षा केंद्रों की दूरी बढ़ने के साथ ही प्रश्नपत्रों की निगरानी के लिए भी शासन स्तर से निर्देश जारी किए गए हैं. परीक्षा केन्द्रों में प्रश्नपत्र रखने के लिए स्ट्रांग रूम तैयार होगा और रात में भी इसका निगरानी की जाएगी. इसी के साथ अच्छे क्वालिटी के नाइटविजन के सीसीटीवी कैमरे भी स्ट्रांगरूम और प्रश्नपत्रों की डबल लॉक अलमारी पर लगवाए जाएंगे. ताकि किसी भी तरह से प्रश्नपत्रों से छेड़छाड़ न की जा सके.

-भारत एक्सप्रेस

 

Archana Sharma

Recent Posts

वैभव सूर्यवंशी OUT, तो इस खिलाड़ी को मिली जगह! लखनऊ में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग-11

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला T20 आज लखनऊ में खेला जाएगा.…

26 minutes ago

‘अभी नहीं तो कभी नहीं!’ सोना-चांदी की कीमतों में लगी ब्रेक, जानिए अचानक क्यों थमीं रफ्तारें?

Gold Silver News: दिल्ली सर्राफा बाजार में सुस्त मांग के चलते सोना और चांदी स्थिर…

51 minutes ago

‘सऊदी के हुक्म पर ‘किराए की फौज’ भेजेगा PAK!’ ‘मक्का पैक्ट’ हुआ एक्टिव, अब कैसे मान गया मुनीर?

सऊदी अरब के साथ पाकिस्तान के रक्षा समझौते को लेकर उसकी सेना की संभावित तैनाती…

55 minutes ago

रिलेशनशिप में होकर भी लव पर आया स्काउट का दिल? सीक्रेट बातचीत लीक होने से भड़के फैंस; गर्लफ्रेंड ने किया रिएक्ट

बिग बॉस के घर में कंटेस्टेंट स्काउट की हरकतों ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा…

1 hour ago

MCD का ‘सुपर प्लान’: 5.1 लाख बच्चों के सीधे बैंक खाते में आएंगे 1,370 रूपये, देखें पूरी डिटेल

Delhi News: MCD स्कूलों के 5.1 लाख छात्रों को इस सप्ताह यूनिफॉर्म और स्कूल बैग…

1 hour ago

बल्लभगढ़ में खूनी खेल: चाट की रेहड़ी लगाने पर खूनी संघर्ष, 45 वर्षीय शख्स की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या

बल्लभगढ़ के सेक्टर-62-64 चौक के पास चाट की रेहड़ी लगाने को लेकर हुए विवाद ने…

1 hour ago