फोटो-सोशल मीडिया
UP Police: पुलिसिंग में सुधार के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा स्टेप उठाया है. इससे अब पुलिस की लोकेशन की जानकारी तत्काल मिल सकेगी. यानी अब ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी किसी तरह की बहानेबाजी नहीं बना सकेंगे. दरअसल प्रदेश की पुलिस व्यवस्था को सुधारने के लिए सक्रिय ड्यूटी व्यवस्थापन प्रणाली एप (DDMS) शुरू किया गया है. इसकी वजह से पुलिसकर्मी अब निर्धारित ड्यूटी स्थल पर सही समय पर नहीं पहुंचेंगे तो स्पष्टीकरण खुद ब खुद जारी हो जाएगा.
बता दें कि शुक्रवार को पुलिस लाइन में डीडीएमएस एप को लांच किया गया है. अपर पुलिस आयुक्त केशव चौधरी ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि एप डीसीपी पश्चिमी जोन सोनम कुमार और प्रशिक्षु आईपीएस अंशिका वर्मा की देखरेख में तैयार कराया गया है. इससे पुलिसकर्मियों की ड्यूटी में पारदर्शिता आएगी और वे जनता के हित में जो कार्य होगा वही करेंगे. इसी के साथ इस एप के जरिए उनके उत्तरदायित्व और जिम्मेदारी को भी सुनिश्चित किया जाएगा. इसमें स्थानिक व सामयिक उपस्थिति की व्यवस्था भी रहेगी.
इस एप में सर्वर के माध्यम से उपस्थिति दर्ज होगी. उन्होंने आगे बताया कि, पुलिसकर्मियों की लोकेशन भी एप के माध्यम से ही पता लग जाएगी. और उनके लोकेशन को लेकर हर घंटे अपडेट मिलता रहेगा. अब इस एप के जरिए निश्चित समय के बाद पुलिस तैनाती स्थल पर पहुंचने के लिए देरी नहीं कर सकेंगे और न ही कोई बहानेबाजी कर सकेंगे. इस एप के जरिए पुलिसकर्मियों पर पुलिस अधिकारी भी नजर रखेंगे और उनकी मॉनीटरिंग कर सकेंगे. सबसे बड़ी बात की गैरहाजिर पुलिसकर्मियों का स्वत: ही स्पष्टीकरण पत्र जारी हो जाएगा.
ये भी पढ़ें- AAP ने जारी की MP और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए 10-10 उम्मीदवारों की पहली सूची
इस एप के शुरू होने के बाद पुलिस कर्मी अब उपस्थिति दर्ज कराकर कहीं और नहीं जा सकेंगे. क्योंकि ऐसा करते ही एप के जरिए उच्चाधिकारियों को तुरंत पता चल जाएगा और गैरहाजिरी लग जाएगी. मालूम हो कि सक्रिय ड्यूटी व्यवस्थापन प्रणाली एप (DDMS) से ड्यूटी कार्ड भी क्यूआर के साथ मिलेगा और इसी के जरिए अपनी तैनाती स्थल से अनुपस्थित होने वाले पुलिसकर्मी से स्पष्टीकरण पत्र भी स्वत: जारी हो जाएगा. बता दें कि अभी तक पुलिस विभाग में ऑनलाइन एफआईआर दर्ज कराने से लेकर अपराधियों की धरपकड़ के लिए पहचान और त्रिनेत्र एप शुरू किया गया है लेकिन अब डिजिटल उपस्थिति दर्ज करना की जद में पुलिसकर्मी भी आ गए हैं. जो सक्रिय ड्यूटी व्यवस्थापन प्रणाली एप (डॉयनामिक ड्यूटी मैनेजमेंट सिस्टम) शुरू किया गया है वह हर घंटे की अपडेट उच्चाधिकारियों को भेजेगा.
-भारत एक्सप्रेस
Antaragni 2026 IIT Kanpur Bharat Express: IIT कानपुर में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक…
इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…
Lieutenant Governor Dr Dinesh Sharma Andaman tourism festival: अंडमान-निकोबार के LG डॉ. दिनेश शर्मा ने…
Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…
Donald Trump Global Influence: डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले दो वर्षों में आठ देशों के चुनावों…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…