जी20 शिखर सम्मेलन
G20 Summit 2023: नई दिल्ली में आज जी-20 समिट का आगाज हो गया है. भारत मंडपम में पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक से लेकर तमाम नेताओं का गर्मजोशी से स्वागत किया. वहीं जी-20 में अब एक नए सदस्य की एंट्री हो गई है. अफ्रीकी यूनियन को नए सदस्य के रूप में शामिल किया है. इसके साथ ही अब जी-20, जी-21 बन गया है.
G 20 शिखर सम्मेलन के पहले सत्र को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं आप सबकी सहमति से आगे की कार्रवाई शुरू करने से पहले अफ्रीकन यूनियन अध्यक्ष को G 20 के स्थाई सदस्य के रूप में अपना स्थान ग्रहण करने के लिए आमंत्रित करता हूं. इसके बाद कोमोरोस संघ के अध्यक्ष और अफ्रीकी संघ (AU) के अध्यक्ष अज़ाली असौमानी ने G20 का स्थायी सदस्य बनने पर अपना स्थान ग्रहण किया.
पीएम मोदी ने इस दौरान मोरक्को में आए भूकंप से मची तबाही पर अपनी संवेदना व्यक्त की. उन्होंने कहा, “कुछ देर पहले मोरक्को में आए भूकंप से प्रभावित लोगों के प्रति में अपनी संवेदना प्रकट करना चाहता हूं. हम प्रार्थना करते हैं कि सभी घायल लोग शीघ्र स्वस्थ हों. इस कठिन समय में पूरा विश्व समुदाय मोरक्को के साथ है. हम उन्हें हर संभव सहायता पहुंचाने के लिए तैयार हैं.”
पीएम मोदी ने कहा कि कोविड-19 के बाद विश्व में एक बहुत बड़ा संकट विश्वास के आभाव का आया है. युद्ध ने इसको और गहरा किया है. जब हम कोविड को हरा सकते हैं तो हम आपसी विश्वास में आए इस संकट पर भी विजय प्राप्त कर सकते हैं. यह हम सबका साथ चलने का समय है इसलिए सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास का मंत्र हम सबके लिए पथ प्रदर्शक बन सकता है.
उन्होंने कहा कि वैश्विक अर्थव्यवस्था में उथल-पुथल हो, उत्तर और दक्षिण में डिवाइड हो, पूर्व और पश्चिम की दूरी हो, भोजन, ईंधन और उर्वरक का प्रबंधन हो, आतंकवाद साइबर सुरक्षा, स्वास्थ्य, ऊर्जा या जल सुरक्षा, हमें भावी पीढ़ियों के लिए इसका ठोस समाधान ढूंढना होगा.
-भारत एक्सप्रेस
पटियाला हाउस कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार…
Premanand Maharaj News: केली कुंज आश्रम पर लगे आरोपों और शिष्य की मौत के विवाद…
Amit Shah: संसद में गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि विपक्ष के कुछ नेता दावा…
IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला T20 आज लखनऊ में खेला जाएगा.…
Gold Silver News: दिल्ली सर्राफा बाजार में सुस्त मांग के चलते सोना और चांदी स्थिर…
सऊदी अरब के साथ पाकिस्तान के रक्षा समझौते को लेकर उसकी सेना की संभावित तैनाती…