देश

UP Board Result 2024: खत्म हुआ कक्षा 10-12 के बच्चों का इंतजार, आज जारी होगा यूपी बोर्ड का रिजल्ट, इन वेबसाइट्स पर करें चेक

UP Board Result 2024: यूपी बोर्ड के दसवीं और 12वीं के बच्चों का आज इंतजार खत्म हो जाएगा. क्योंकि आज दोपहर दो बजे माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) के सचिव दिब्यकांत शुक्ला प्रयागराज स्थित मुख्यालय में रिजल्ट की घोषणा करेंगे. यूपी बोर्ड का रिजल्ट विद्यार्थी इस अधिकारिक वेबसाइट  upmsp.edu.in,  upresults.nic.in, results.gov.in, upmspresults.up.nic.in पर देख सकते हैं.

बता दें कि पिछले साल 25 अप्रैल को परिणाम जारी किया गया था और इस बार पांच दिन पहले ही रिजल्ट की घोषणा होने जा रही है. ऐसे में यूपी बोर्ड अपना ही रिकॉर्ड तोड़ने जा रहा है. शनिवार की दोपहर दो बजे रिजल्ट घोषित हो जाएगा. माध्यमिक शिक्षा परिषद की अधिकारिक वेबसाइट पर इसे देखा जा सकता है. शैक्षणिक वर्ष 2023-24 में यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए 55,23,308 छात्रों ने पंजीकरण कराया था जिसमें से कि कक्षा 10 के 29,47,311 और 12 के लिए 25,77,997 छात्रों ने परीक्षा दी थी. तो वहीं 3,24,008 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ भी दी थी.

ये भी पढ़ें-Odisha Accident: झारसुगुड़ा की महानदी में नाव पलटने से बड़ा हादसा, एक की मौत, 7 लापता, खोज अभियान जारी, Video

दो सप्ताह में तैयार हुआ परिणाम

बता दें कि इस बार परीक्षा के तुरंत बाद ही निर्धारित समय में मूल्यांकन प्रक्रिया शुरू हो गई थी और निर्धारित समय पर इसे पूरा कर बोर्ड ने मात्र दो सप्ताह में परिणाम तैयार कर लिया. टॉपर्स के अंकों को भी चेक कर लिया गया है. यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही यूपी बोर्ड के सचिव ने शासन को रिजल्ट घोषित करने को लेकर जानकारी दी है. शासन से सहमति मिलते ही आज परिणाम जारी करने की घोषणा कर दी गई है.

16 से 31 मार्च के बीच हुआ मूल्यांकन कार्य

बता दें कि इस बार यूपी बोर्ड की परीक्षा 22 फरवरी से शुरू हुई थी और 9 मार्च को सम्पन्न हुई. परीक्षा को 12 कार्यदिवसों में सम्पन्न करा लिया गया था. उसके बाद प्रदेश भर में कॉपियों के मूल्यांकन का कार्य 16 से 31 मार्च तक चला. मूल्यांकन के दौरान एक शिक्षक की मौत भी हो गई थी जिससे मूल्यांकन कार्य में कुछ व्यवधान पड़ा लेकिन निर्धारित समय पर इस कार्य को पूरा कर लिया गया. आज दोपहर 2 बजे के बाद रिजल्ट घोषित हो जाएगा. इसको लेकर बच्चों के दिलों की धड़कनें बढ़ गई हैं. देखना ये है कि इस रिजल्ट में कौन-कौन बाजी मारता है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

यूट्यूब से सीखी खौफनाक ट्रिक और फिर… मैसूर में पति के साथ जो हुआ, उड़ जाएंगे होश

Wife Killed Husband With Lover: मैसूर में पत्नी ने यूट्यूब देखकर पति की इडली में…

3 minutes ago

80 साल की उम्र में खरीदा पहला स्मार्टफोन, अब सेल्फी और इंस्टाग्राम सीख रहे हैं ब्राजील के राष्ट्रपति लूला

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा 80 साल की उम्र में पहली बार स्मार्टफोन इस्तेमाल…

16 minutes ago

कहीं दीवाली से पहले महंगे तो नहीं हो गए LPG सिलेंडर? जानिए आज क्या है LPG सिलेंडर का रेट

LPG cylinder price: दीवाली और त्योहारी सीजन से पहले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दामों में…

41 minutes ago

इटली में फिर भड़की विरोध की चिंगारी, कई शहरों में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प

Italy Protests: इटली में बढ़ती महंगाई और रक्षा खर्च के विरोध में बड़े पैमाने पर…

42 minutes ago

उत्तराखंड विवाद पर दलेर मेहंदी फैमिली में तनाव; बेटे गुरदीप बोले- मानसिक दबाव में पूरा परिवार

उत्तराखंड में हुए विवाद के बाद दलेर मेहंदी के बेटे गुरदीप मेहंदी ने पहली बार…

1 hour ago

पाकिस्तान का कैसे हो गया हृदय परिवर्तन? भारत की जीत पर इस दिग्गज ने की खुलकर तारीफ

India vs New Zealand T20: भारत और न्यूजीलैंड के बीच क्राइस्टचर्च में खेले गए रोमांचक…

2 hours ago