यूपी बजट में 6 बड़े ऐलान.
Up Budget 2024: यूपी विधान सभा में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना (Suresh Kumar Khanna) द्वारा 2024-25 के लिए बजट पेश किया जा रहा है. वित्त मंत्री ने कुंभ, स्मार्ट सिटी योजना, गंगा एक्सप्रेस-वे, पशुरोग नियंत्रण कई बड़े ऐलान किए हैं. वाराणसी में एनआईएफटी (NIFT) की स्थापना के लिए जमीन खरीदने हेतु 150 करोड़ का बजट पेश किया गया है. जबकि समार्ट सिटी योजना के लिए 400 करोड़ रुपये का प्रावधान बजट में किया गया है.
यूपी में 124 स्टेडियम बनाए गए। ग्राम पंचायतों में 53,800 युवक मंगल दल और 51,300 महिला मंगल दल बनाए गए। एमएसएमई सेक्टर में मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत अब तक 1.79 लाख को रोजगार दिया गया।
बता दें कि एक जनपद एक उत्पाद योजना के तहत 1,92,193 रोजगार दिया गया है. जबकि विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के जरिए 4.08 लाख रोजगार का सृजन किया गया है. इसके अलावा उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के तहत 12.15 लाख युवाओं को प्रशिक्षित किया गया. इनमें से 4.13 लाख युवाओं को नौकरी दी गई. महात्मा गांधी नरेगा योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2023-2024 में 75.24 लाख श्रमिकों को रोजगार दिया गया.
यूपी सरकार ने राज्य के बुनकरों के लिए भी बजट में खास प्रवधान किया है. वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि पॉवर लूम बुनकरों को बिजली योजना के लिए फ्लैट रेट पर 400 करोड़ की राशि आवंटित की गई है.
2025 में प्रदेश में कुंभ का आयोजन होने वाला है. इस महा कुंभ के मद्देनजर 2500 करोड़ रुपये का बजट पेश किया गया है.
पशुरोग को नियंत्रण करने के लिए इस बार के बजट में 195 करोड़ 94 लाख का प्रावधान किया गया है. इसमें पिछले साल के मुकाबले 68 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है.
यह भी पढ़ें: यूपी में 7.36 लाख करोड़ का बजट पेश, 1500 एकड़ में बनेगा एयरो स्पेस, मिलेंगी ये लग्जरी सुविधाएं
Dhirendra Shastri Hapur Controversy: धीरेंद्र शास्त्री के कथित बयान को लेकर हापुड़ में विरोध तेज…
UGC New Rules 2026: UGC के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान…
गाजियाबाद में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और…
US Midterm Elections 2026: डेमोक्रेट्स ने चुनाव के दौरान आम लोगों की जेब से जुड़े…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के मुख्य सचिव को राहत देते हुए हाई कोर्ट…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने आजम खान की याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट से 16 नवंबर…