देश

यूपी विधानसभा में 7.36 लाख करोड़ का बजट पेश, दिल्ली की तर्ज पर 1500 एकड़ में बनेगा एयरो स्पेस, मिलेंगी ये लग्जरी सुविधाएं

Up Budget 2024: यूपी विधान सभा में वित्त मंत्री ने 7.36 लाख करोड़ बजट पेश किया किया है. बजट भाषण के दौरान वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि लखनऊ में भी दिल्ली की तर्ज पर ऐयरो सिटी विकसित किया जाएगा. ऐयरो सिटी को 1500 एकड़ में विकसित किया जाएगा. बता दें कि यूपी सरकार की इस महत्वाकांक्षी एयरो स्पेस में सात सितारा होटल, पार्क, विश्व स्तरीय कन्वेंशन सेंटर समेत कई अन्य सुविधाएं होंगी.

6 करोड़ को निकाला गरीबी से बाहर

वित्त मंत्री ने रोजगार के मुद्दे को भी बजट में संबोधित किया. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार अब तक लगभग 6 करोड़ व्यक्तियों को गरीबी से बाहर निकालने में सफल रही है.आज प्रदेश में बेरोजगारी की दर केवल 2.4 प्रतिशत रह गई है.

सेमी कन्डक्टर नीति को मंजूरी

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा सेमी कन्डक्टर नीति को मंजूरी दी गई है. यह नीति प्रदेश में सेमी कन्डक्टर इकाईयों की स्थापना एवं विकास का मार्ग प्रशस्त करेगी जिससे देश और विदेश से प्रदेश में बड़े पैमाने पर निवेश प्राप्त होगा.ऐसी नीति लाने वाला उत्तर प्रदेश देश का चैथा राज्य बन गया है.

वित्त मंत्री ने विधानसभा में कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा हीरो फ्यूचर एनर्जीज के साथ 4 हजार करोड़ रूपये के निवेश का एम.ओ.यू. हस्ताक्षरित किया गया है. जिसके अन्तर्गत संस्था द्वारा प्रदेश में नवीकरणीय ऊर्जा एवं क्लीन टेक्नोलॉजी परियोजना में निवेश किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: यूपी में बजट से पहले अखिलेश यादव ने योगी सरकार से पूछे 13 सवाल, बोले- जनता को ये मिलेगा क्या?

प्रदेश को किया जाएगा सम्मानित

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा हैदराबाद में फार्मा कॉन्क्लेव सफल आयोजन किया गया. जिसके परिणामस्वरूप बड़ी फार्मा कम्पनियों द्वारा उत्तर प्रदेश में निवेश करने में रूचि दिखाई जा रही है. हैदराबाद में आयोजित विंग्स इण्डिया एवार्ड-2024 में उत्तर प्रदेश को स्टेट चैम्पियन इन एवियेशन पुरस्कार से सम्मानित किया गया.

-भारत एक्सप्रेस

Dipesh Thakur

Recent Posts

US में 7 मुस्लिम सांसद बने चर्चा का केंद्र, भारत समेत दुनिया की संसदों में कितनी है मुस्लिम भागीदारी?

अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में 7 मुस्लिम उम्मीदवारों ने जीत हासिल कर संसद में जगह…

12 minutes ago

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने लिया संन्यास, 23 साल बाद पुर्तगाल की नंबर-7 जर्सी को कहा अलविदा

Cristiano Ronaldo Retirement: 23 साल तक पुर्तगाल के लिए खेलने के बाद क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने…

40 minutes ago