देश

आचार्य प्रमोद कृष्णम बोले- राहुल और उनकी टोली ने कांग्रेस पार्टी का पिंडदान कर दिया

UP By Election 2024: उत्तर प्रदेश में होने वाले उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने मैदान में नहीं उतरने का फैसला लिया है. इस पर कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा. आचार्य प्रमोद कृष्णम ने गुरुवार को न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि राहुल गांधी और उनकी टोली ने पूरी कांग्रेस पार्टी का पिंडदान कर दिया.

इसके साथ ही आचार्य प्रमोद कृष्णम ने यह भी कहा कि कांग्रेस को अपना झंडा और निशान समाजवादी पार्टी (सपा) को सौंप देना चाहिए. लखनऊ में कांग्रेस को अपना दफ्तर बंद कर सपा के साथ मर्ज हो जाना चाहिए.

कांग्रेस का राहुल गांधी ने पिंडदान कर दिया: प्रमोद कृष्णम

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कांग्रेस के यूपी में उपचुनाव नहीं लड़ने के आईएएनएस के सवाल पर कहा कि उत्तर प्रदेश पंडित जवाहरलाल नेहरू से लेकर इंदिरा गांधी और सोनिया गांधी तक की कर्म भूमि रही है. यूपी वह प्रदेश है, जिसने देश को दिशा दी है, ऐसे महान प्रदेश में कांग्रेस पार्टी का राहुल गांधी ने पिंडदान कर दिया. राहुल गांधी और उनकी जो टोली है, चांडाल-चौकड़ी है. उन्होंने पूरी कांग्रेस पार्टी का पिंडदान कर दिया और यह फैसला ले लिया कि अब उपचुनाव नहीं लड़ेंगे. तो, फिर झंडा और निशान ये भी समाजवादी पार्टी को सौंप देना चाहिए.

इंदिरा गांधी की आत्मा आज रो रही होगी: प्रमोद कृष्णम

उन्होंने आगे कहा कि लखनऊ में कांग्रेस पार्टी का जो दफ्तर है, उसको भी बंद कर देना चाहिए और पूरी पार्टी को समाजवादी पार्टी में मर्ज कर देना चाहिए. अब वक्त आ गया है कि महात्मा गांधी का सपना पूरा कर देना चाहिए. बड़े अफसोस के साथ कहना पड़ रहा है कि इंदिरा गांधी की आत्मा आज रो रही होगी कि बड़ी मेहनत, शिद्दत और भावनाओं से करोड़ों कार्यकर्ताओं ने पार्टी को खड़ा किया. लेकिन, कांग्रेस पार्टी का इतना बुरा हाल, दुर्दशा और पतन उनके पोते ने कर दिया.

केरल की वायनाड लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार प्रियंका गांधी वाड्रा के हलफनामे का जिक्र करते हुए आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि बड़े लोगों के पास बड़ी संपत्ति होती है, अगर बिजनेस से धन आता है, तो उस पर क्या आपत्ति है, अगर बिजनेस से धन आता है तो उस धन को गलत तो नहीं कहा जाएगा. संपत्ति होना ना होना तो एक निजी मसला है और इनकम टैक्स का विषय है. संपत्ति कैसे अर्जित की है, यह बड़ा विषय है. अगर संपत्ति व्यापार से आई है, तो मुझे इस पर कुछ नहीं कहना.

आईएएनएस

Recent Posts

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

2 minutes ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

17 minutes ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

36 minutes ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

48 minutes ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

1 hour ago

हर महीने 9 तारीख को कांपेगा उत्तराखंड? बजेगा भूकंप का अलार्म, जानिए पूरा प्लान

उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…

1 hour ago