देश

UP Bypolls 2023: छानबे उपचुनाव में दो राजनीतिक घरानों की बहू-बेटी के बीच होगा कड़ा मुकाबला, अपना दल एस और सपा के बीच सीधी टक्कर, कांग्रेस ने भी कसी कमर

UP Bypolls 2023: यूपी में जहां एक ओर नगर निकाय चुनाव को लेकर राजनीति गर्म है तो वहीं दो सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर भी सरगर्मी तेज है. राजनीतिक पार्टियां अपने-अपने उम्मीदवारों को लेकर मैदान में दिखाई दे रही हैं. यूपी में छानबे और स्वार सीट की विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा है. छानबे विधानसभा उपचुनाव में कुल नौ प्रत्याशी अपना भाग्य आजमाने जा रहे हैं. इस सीट पर दो राजनीतिक घरानों की बहू और बेटी अलग-अलग राजनीतिक दलों से आमने-सामने हैं. ऐसे में यहां का चुनाव एक ही परिवार के लिए कांटे की टक्कर माना जा रहा है.

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर स्थित छानबे विधानसभा सीट पर उपचुनाव में कुल नौ प्रत्याशी मैदान में उतरे हैं. इस सीट पर नामांकन की तारीख 20 अप्रैल तक थी और 21 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच भी पूरी हो गई. इसके बाद इस सीट पर भाजपा, सपा और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला माना जा रहा है. हालांकि अभी नाम वापसी के लिए दो दिन का समय शेष है. ऐसे में खबर ये भी सामने आ रही है कि कुछ लोग उपचुनाव से बैक भी हो सकते हैं. हालांकि अभी नौ प्रत्याशी अपना भाग्य अजमाने के लिए मैदान में उतरे हैं.

अपना दल एस और सपा आमने-सामने

भाजपा-अपना दल (एस) गठबंधन की प्रत्याशी रिंकी कोल मैदान में हैं तो वहीं सपा से कीर्ति कोल ताल ठोक रही हैं. वहीं, कांग्रेस से इस उपचुनाव में अजय राय मैदान में उतरे हैं. राष्ट्रीय समाज पक्ष पार्टी के शिवपूजन ने भी सभी को कड़ी टक्कर देने के लिए कमर कस ली है. हालांकि स्थानीय राजनीति की नब्ज पढ़ लेने वाले जानकार मानते हैं कि यहां पर मुकाबला अपना दल (एस) और सपा के बीच ही होगा. क्योंकि जहां अपना दल एस को भाजपा का संरक्षण प्राप्त है और भाजपा हर हाल में यहां जीतना चाहेगी तो वहीं सपा भी अपना अस्तित्व बचाए रखने के लिए पूरी तैयारी के साथ उतरेगी.

इनके बीच होगी कड़ी टक्कर

सूत्रों के मुताबिक, छानबे विधानसभा सीट पर दो राजनीतिक घरानों की बहू-बेटी में सीधी टक्कर देखने को मिलेगी. यहां पर अपना दल एस प्रत्याशी रिंकी कोल के ससुर पकौड़ी कोल वर्तमान में मिर्जापुर लोकसभा सीट से सांसद हैं. वहीं दूसरी ओर सपा प्रत्याशी कीर्ति कोल के पिता भाई लाल कोल छानबे विधानसभा सीट से विधायक चुने जा चुके हैं, लेकिन बीते चुनाव में अपना दल एस से दिवंगत राहुल कोल ने यहां जीत दर्ज की थी और अपना सिक्का जमाया था. अब उनकी पत्नी रिंकी कोल फिर से इस सीट पर उम्मीदवार हैं. ऐसे में माना जा रहा है कि मुकाबला कड़ा होगा और चुनाव परिणाम देखने वाला होगा.

राहुल कोल के निधन के बाद हो रहा है इस सीट पर उपचुनाव

बता दें कि इस सीट पर वर्तमान उम्मीदवार रिंकी कोल के पति राहुल कोल के निधन की वजह से चुनाव हो रहा है. ऐसे में माना जा रहा है कि जो सहानुभूति वोट होगा वो रिंकी कोल के पक्ष में ही जाएगा. राहुल का निधन लम्बी बीमारी के चलते बीते साल मुंबई में हो गया था. अब इस सीट पर 24 अप्रैल तक नामांकन वापस लेने का समय है और वोटिंग 10 मई को होगी. 13 मई को निकाय चुनाव के साथ ही उपचुनाव के भी नतीजे आएंगे.

ये भी पढ़ें- “मैंने सच बोलकर कुछ लोगों के पाप उजागर किए हैं, इसलिए बुलावा आया”, CBI के समन पर सत्यपाल मलिक ने दिया जवाब, कांग्रेस बोली- मीडिया अब भी चुप रहेगा

मालूम हो कि यूपी में दो चरणों में निकाय चुनाव भी होने जा रहा है. पहले चरण का मतदान 4 मई को होगा. मतगणना 13 मई को होगी. प्रदेश के 17 नगर निगमों में से 10 का चुनाव पहले चरण में होगा. इस बार राज्य चुनाव आयोग (UP Election Commission) ने प्रदेश में दो चरणों में निकाय चुनाव कराने की घोषणा की है, जिसमें 4 और 11 मई को वोटिंग होगी. 13 मई को चुनाव के नतीजे भी आ जाएंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘पंचक और ग्रहण दोष के साये में रहेगा दिन!’ दोपहर में एकादशी; जानें व्रत की सही तिथि और शुभ मुहूर्त

21 अक्टूबर 2026, बुधवार को पापांकुशा एकादशी, भगवान गणेश की पूजा और धार्मिक अनुष्ठानों के…

2 minutes ago

बुधवार को बुधादित्य व गण्ड योग से ग्रहों में बड़ा बदलाव: मकर-मिथुन राशि को होगा लाभ तो मेष वाले रहें सावधान

आज 21 अक्टूबर 2026 को बुधादित्य, लक्ष्मीनारायण और मालव्य योग समेत कई ग्रहों के संयोग…

15 minutes ago

वृषभ राशि का राशिफल: रुके हुए काम पूरे करने का मिलेगा मौका, परिवार और पैसों के मामले में रहें समझदार

Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: आश्विन शुक्ल पक्ष दशमी तिथि पर वृषभ राशि के जातकों…

37 minutes ago

मिथुन राशि का राशिफल: नई योजनाओं पर मिलेगा काम करने का मौका, बातचीत और समझदारी से बनेंगे बिगड़े काम

Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: आश्विन शुक्ल पक्ष दशमी तिथि पर मिथुन राशि के जातकों…

38 minutes ago

कर्क राशि का राशिफल: परिवार में बढ़ेगा अपनापन, नौकरी और पैसों को लेकर जानें आज का संकेत

Aaj Ka Rashifal Kark Rashi: आश्विन शुक्ल पक्ष दशमी तिथि पर कर्क राशि के जातकों…

38 minutes ago