देश

Satya Pal Malik CBI Summons: सत्यपाल मलिक मामले में आया नया मोड़- CBI के दफ्तर नहीं जाएंगे पूर्व राज्यपाल, बोले- मुझे कोई समन नहीं मिला है

Satya Pal Malik: जम्मू कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक को सीबीआई के समन मामले में एक नया मोड़ आया है. सीबीआई ने उन्हें भष्टाचार के मामले में समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया है. वहीं इस मामले पर सत्यपाल मलिक ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “मैंने सच बोलकर कुछ लोगों के पाप उजागर किए हैं. शायद, इसलिए बुलावा आया है. मैं किसान का बेटा हूं, घबराऊंगा नहीं. सच्चाई के साथ खड़ा हूं. बता दें वह सीबीआई के सामने 27 और 29 अप्रैल को पेश होंगे.”

लेकिन सत्यपाल मलिक ने अब एक चैनल से बात करते इस मामले में नया मोड़ दिया है. उन्होंने कहा कि “उन्हें केंद्रीय जांच एजेंसी (सीबीआई) के दफ्तर नहीं जाना है. बल्कि सीबीआई के अधिकारी खुद उनसे मिलने के लिए घर आने वाले हैं.”

‘मुझे CBI ने कोई समन नहीं भेजा’

सत्यपाल मलिक ने अब इस मामले में एक चैनल से बात करते हुए नया खुलासा किया है. उन्होंने कहा कि उन्हें सीबीआई ने समन नहीं भेजा है बल्कि स्पष्टीकरण मांगा है. उन्होंने कहा है कि “सीबीआई की ओर से उन्हें कोई समन नहीं मिला है बल्कि यह कोरी अफवाह है.’  उन्होंने आगे कहा कि सीबीआई (CBI) उनसे वेरिफिकेशन करने के लिए आने वाली है. उनकी सीबीआई के अधिकारियों से बातचीत हुई थी. इस दौरान यह बताया गया कि उनसे क्लेरिफिकेशन लेने के लिए अधिकारी उनके निवास पर आने वाले हैं.”

यह भी पढ़ें-  अतीक-अशरफ हत्या मामले में बड़ा खुलासा, हत्याकांड के समय तीन हत्यारों के अलावा दो और थे मौजूद, शूटर्स को कर रहे थे गाइड

पूर्व राज्यपाल ने अपने इंटरव्यू में क्या कहा था ?

पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने बीते दिनों अपने एक इंटरव्यू पुलवामा हमले को लेकर खुलासे किए थे जिसमें उन्होंने केंद्र सरकार पर आरोप लगाए थे. उनके मुताबिक, पुलवामा हमले को लेकर सरकार ने लापरवाही बरती थी, जिसकी वजह से ये घटना घटित हुई. उन्होंने यह भी कहा था कि मुझे जम्मू कश्मीर मामले में चुप रहने को कहा गया था. इसके बाद से ही सियासी माहौल गरम है. कांग्रेस और आप नेताओं ने केंद्र सरकार को घेरा जा रहा है.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

2 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

3 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

3 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

3 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

4 hours ago