देश

यूपी के CM योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में ‘उत्तर प्रदेश आम महोत्सव 2023’ का किया उद्घाटन, 50 प्रजातियों पर होगी प्रतियोगिता

Lucknow: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में ‘उत्तर प्रदेश आम महोत्सव 2023’ का उद्घाटन किया. लखनऊ में आयोजित इस आम महोत्सव में आम की लगभग 50 प्रजातियों पर प्रतियोगिता होगी भी होगी. आम आधारित संरक्षित उत्पादों पर भी कंपटीशन होगा.

14 से 16 जुलाई तक चलेगा महोत्सव

लखनऊ के अवध शिल्पग्राम में 14 से 16 जुलाई तक आयोजित हो रहे आम महोत्सव में जहां 725 से अधिक आम की प्रजातियों का प्रदर्शन होगा, वही लगभग 50 किस्मों के आम बागवानों/उत्पादकों आदि के बीच प्रतियोगिता भी होगी, यही नहीं आम आधारित संरक्षित उत्पादों ( अचार, चटनी, जैम, जूस, मुरब्बा, आदि) के बनाने वालों के बीच कंपटीशन भी होगा.

आम के पकवानों पर भी प्रतियोगिता

प्रतिभागियों द्वारा तैयार आम के पकवानों पर भी प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा. प्रत्येक वर्ग के विजेताओं को प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार दिए जायेंगे.
आम महोत्सव समिति के मुताबित आम महोत्सव प्रतियोगिता में निजी क्षेत्र के बागवानो ,फल उत्पादकों, पौधशाला संचालकों व आम के संरक्षित उत्पाद बनाने वाले उद्यमी शामिल हो सकेंगे. सभी क्लास के प्रत्येक वर्ग के विजेताओं को प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार दिए जाएंगे. इसके अलावा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्श व सर्वाधिक प्रदर्श प्रदर्शनकरता बागवान को भी पुरस्कृत किया जाएगा. प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी लोगों को निर्धारित सामान्य निर्देशों का पालन करना होगा.

सीएम ने जाना स्टालों का हाल

‘उत्तर प्रदेश आम महोत्सव 2023’ के दौरान सीएम योगी ने आम महोत्सव में लगे स्टॉलों का निरीक्षण किया. वहीं उन्होंने उनपर मौजूद स्टालों के बारे में और उनकी खासियत की भी जानकारी ली. सीएम योगी के साथ उनके मंत्रीमंडल के उद्यान, कृषि विपणन, एवं कृषि निर्यात राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह और कैबिनेट मंत्री स्वातंत्र देव सिंह, भी मौजूद रहे.

इसे भी पढ़ें: Chandrayaan-3 Mission Live UPdate: चंद्रयान-3 मिशन का शुरू हुआ Countdown, यहां जानें पल-पल की अपडेट

आम के निर्यात की संभावनाओं पर विचार-विमर्श

मिडिया रिपोर्टस के अनुसार, कल गुरुवार को उद्यान, कृषि विपणन, एवं कृषि निर्यात राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि आम महोत्सव में स्टेकहोल्डर, राज्य सरकार और आम कृषक को एक मंच पर लाकर प्रदेश में आम का उत्पादन बढ़ाने और उच्च गुणवत्ता के आम के निर्यात की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया जायेगा.

Rohit Rai

Recent Posts

चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल: 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, जानिए कैसे करा सकते हैं सुधार

चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…

2 hours ago

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

3 hours ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

3 hours ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

4 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

4 hours ago