देश

G20 Summit in Delhi: जी20 समिट के दौरान दिल्ली में क्या खुला रहेगा और क्या बंद? जानिए

G20 Summit in Delhi: दिल्ली में होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन (G20 Summit in Delhi) को लेकर तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं. दुनियाभर के ताकतवर देशों के नेता इस सम्मेलन में शिरकत करने दिल्ली आएंगे. ये सम्मेलन 9-10 सितंबर को होना है. इस दौरान दिल्ली के कई रास्तों पर रूट डायवर्जन होगा, जिसको लेकर एडवाइजरी जारी की जा चुकी है. वहीं इस सम्मेलन के मद्देनजर दिल्ली में क्या-क्या खुला रहेगा और कौन सी सेवाएं चलती रहेंगी, इसकी जानकारी मंगलवार को दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने दी.

दिल्ली पुलिस ने कहा कि जी20 समिट के दौरान एनडीएमसी के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र के एक हिस्से को छोड़कर पूरा शहर खुला रहेगा. पुलिस ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए कहा कि नई दिल्ली क्षेत्र में डेयरी और अस्पताल जैसी सभी आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी.

ये भी पढ़ें: क्या संविधान से देश का नाम INDIA हटाने जा रही है सरकार ? इन बातों से मिला बड़ा संकेत, कांग्रेस का आरोप- बदला गया नाम

एक छोटे हिस्से में पाबंदियां

राष्ट्रीय राजधानी की पुलिस ने कहा, “पूरी दिल्ली खुली है. एनडीएमसी के केवल एक छोटे हिस्से में पाबंदियां हैं. यह एक बार फिर दोहराया जाता है कि पाबंदी केवल एनडीएमसी क्षेत्र के एक छोटे से हिस्से में लगाई जाएगी. अफवाहों पर भरोसा न करें.” दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल कुछ पोस्ट में दावा किया जा रहा था कि दिल्ली में इस समिट के कारण लॉकडाउन रहेगा. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक हेल्पडेस्क स्थापित किया है जो समिट के दौरान राजधानी में ट्रैफिक की जानकारी उपलब्ध कराएगी.

व्यावसायिक गतिविधियों पर प्रतिबंध

पुलिस ने कहा कि भले ही आठ से 10 सितंबर के बीच व्यावसायिक गतिविधियों पर प्रतिबंध रहेगा, लेकिन नई दिल्ली क्षेत्र में आवश्यक श्रेणी के तहत सभी सेवाएं जैसे दूध के बूथ, दवाओं की दुकानें, अस्पताल और अन्य सेवाएं चालू रहेंगी. इसके पहले, दिल्ली पुलिस ने कहा था कि जी20 समिट के दौरान नई दिल्ली जिले में दवाओं को छोड़कर सभी ऑनलाइन डिलीवरी सेवाएं बंद रहेंगी. बता दें कि जी20 नेताओं का शिखर सम्मेलन 9-10 सितंबर को प्रगति मैदान में नवनिर्मित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एवं प्रदर्शनी केंद्र- भारत मंडपम में आयोजित होने वाला है.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

धौंस जमाने सऊदी गया था पाकिस्तान…! हूतियों ने धर लिए 47 PAK सैनिक, मुनीर के साथ धोखा हो गया क्या?

यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य में सऊदी गठबंधन…

19 minutes ago

‘ये तो जुल्म की इंतहा है…’: अपनी ही सरकार की करतूत पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, प्रदर्शन को दिया खुला समर्थन

Shivraj Singh Chouhan: केंद्र सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रात में कोसमी गांव…

24 minutes ago

भीख मांगते-मांगते शहबाज शरीफ ने अपने ही देश में लगा दी आग, खैबर पख्तूनख्वा में इंटरनेट ठप, सड़क पर उतरी सेना

Pakistan News: पाकिस्तान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में संविधान के अनुच्छेद 232 और 234 के…

39 minutes ago

RRB Section Controller Exam 2026: 12-13 अक्टूबर को परीक्षा! जाने से पहले देख लें एग्जाम पैटर्न में क्या है खास

Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…

1 hour ago

‘संपूर्ण संसार को संचालित करती है वह परम शक्ति!’: नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया दुर्गासप्तशती का यह खास सुभाषित

PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…

2 hours ago