UP Crime ( प्रतीकात्मक तस्वीर)
UP Crime: उत्तर प्रदेश के हापुड में 11वीं कक्षा की एक छात्रा का अपहरण कर तीन लोगों ने उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया. पुलिस के अनुसार, लड़की को दो लोगों ने बंदूक की नोक पर अपहरण कर लिया और एक होटल में ले गए, जहां एक तीसरा व्यक्ति भी मौजूद था. तीनों ने छात्रा के साथ शारीरिक उत्पीड़न किया. शिकायत में, 16 वर्षीय पीड़िता ने कहा कि हापुड़ के किठौर रोड पर असौदा पैंठ पहुंचने के बाद, आरोपी उसे मोटरसाइकिल पर होटल में ले गए, जहां तीन ने बंदूक की नोक पर उसके साथ बलात्कार किया.
इतना ही नहीं आरोपियों ने पीड़िता को किसी को बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी. शिकायत में कहा गया है कि मेरठ के एक गांव का निवासी आयुष कुमार ऑटो में सवार हुआ और उसके दो दोस्त, पास के गांव के निवासी गौरव और रितिक ने मोटरसाइकिल पर तिपहिया वाहन का पीछा करना शुरू कर दिया. धमकियों के बावजूद, पीड़िता घर लौटने के बाद आपबीती परिवार वालों को सुनाई.
यह भी पढ़ें: CM Yogi की ‘सिंध’ वाली टिप्पणी से तिलमिलाया पाकिस्तान, कहा-‘अखंड भारत’ के दावे से प्रेरित है बयान
इसके बाद परिजन उसे लेकर हापुड़ थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपी स्कूल छोड़ चुके हैं. इस बीच पुलिस ने मुख्य आरोपी और होटल मालिक को गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि अब भी दो आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं. पुलिस उनकी तलाश में छापेमारी कर रही है. पुलिस का कहना है कि उन आरोपियों को भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राज कुमार अग्रवाल ने कहा, ” शनिवार को इस घटना को अंजाम दिया गया. पीड़िता की शिकायत के आधार पर, आईपीसी की धारा 376-डी (सामूहिक बलात्कार), 307 (हत्या का प्रयास), 506 (आपराधिक धमकी) और POCSO अधिनियम की धारा 5 व 6 के तहत मामला दर्ज किया गया है. मामले की जांच की जा रही है. आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी.
-भारत एक्सप्रेस
झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की हालत बेहद गंभीर बनी हुई…
नई दिल्ली में 8 अक्टूबर को होने वाली 57वीं GST परिषद की बैठक में छोटे…
मेरठ की फूलबाग कॉलोनी के लोगों ने चेहरे पर बंदर का मुखौटा पहनकर कलेक्ट्रेट पर…
Russia Ukraine War: रूस ने कीव समेत यूक्रेन के कई शहरों पर बड़े पैमाने पर…
Makka Pact Impact on India Pakistan War: क्या भारत-पाक तनाव में सऊदी अरब और तुर्किये…
Why Makkah Pact Activated: सऊदी अरब पर हूती हमलों के बाद पाकिस्तान, तुर्किये और सऊदी…