दिवाली पर बार-बार तेल डालने की झंझट खत्म! अपनाएं ये आसान वैक्स दीया हैक
शुभमन गिल और मोहम्मद सिराज
ICC Player of the Month: इंटरनेशनल क्रिकेट ऑफ काउंसिल (ICC) ने प्लेयर ऑफ द मंथ चुनने के लिए तीन खिलाड़ियों को चुना हैं. इसमें भारत के 2 खिलाड़ी और एक इंग्लैंड के बल्लेबाज को जगह दी गई है. ICC ने भारतीय युवा स्टार खिलाड़ी, तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और इंग्लैंड के एक सलामी बल्लेबाज डाविड मलान को चुना है. अब इन तीनों में ही मुकाबला होगा कि कौन आसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ बनेगा. इन तीन खिलाड़ियों के बीच सितंबर का ये आईसीसी अवॉर्ड हासिल करने के लिए लड़ाई होगी.
वहीं आसीसी ने मैंस क्रिकेट के अलावा वुमेंस क्रिकेट से भी तीन खिलाड़ियों को चुना है. हालांकि इसमें कोई भी भारतीय खिलाड़ी नहीं है. जिन तीन महिला खिलाड़ियों को चुना गया है. उसमें साउथ अफ्रीका की लॉरा वालवार्ट और नडीन डिक्लर्क के अलावा श्रीलंका की चमारी अट्टापट्टू शामिल हैं. अब तीनों में प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड जीतने के लिए मुकाबला होगा.
अगर युवा खिलाड़ी शुभमन गिल के आंकड़ों के बारे में बात की जाए तो उन्होंने सितंबर के महीने में 80 की औसत से रन बनाए हैं. पिछले महीने में उन्होंने 480 रन बनाए हैं. पिछले महीने शुभमन गिल ने एशिया कप और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था. युवा खिलाड़ी के इन रिकॉर्ड्स को देखते हुए ऐसा लग रहा है कि शुभमन ही आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ का खिताब अपने नाम करेंगे, इसलिए उनके चांस ज्यादा है.
यह भी पढ़ें- Asian Games 2023: इतिहास रच वापस लौटे भारतीय एथलीट, PM मोदी ने किया स्वागत, बोले- आपने मेडलों की झड़ी लगा दी
वहीं, अगर मोहम्मद सिराज के प्रदर्शन की बात की जाए तो उन्होंने एशिया कप और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में कुल 11 विकेट पिछले महीने अपने नाम किए. इसलिए वह भी इस खिताब के दावेदार हैं और गिल को कड़ी टक्कर दे सकते हैं.
आईसीसी ने अपने तीन खिलाड़ियों की लिस्ट में इंग्लैंड के डाविड मलान को रखा है. जिन्होंने सितंबर के महीने में इंग्लिश टीम के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड जीता था. उन्होंने सीरीज के तीन मैचों में एक शतक और दो अर्धशतक जड़े थे. उनका स्ट्राइक रेट 106 के आसपास था. तीन मैचों में 250 से ज्यादा रन बनाने वाले इस बल्लेबाज को अवॉर्ड मिलता दिख नहीं रहा, क्योंकि शुभमन गिल और मोहम्मद सिराज के आंकड़े शानदार हैं। महिला क्रिकेट में तीनों ही खिलाड़ियों में टक्कर देखने को मिलेगी, क्योंकि तीनों के आंकड़े पिछले महीने शानदार रहे हैं.
Diwali Safety Tips: दिवाली के दौरान पटाखों से होने वाले हादसों से निपटने के लिए…
मध्य प्रदेश के रतलाम स्थित महालक्ष्मी मंदिर में दिवाली पर भक्त कैश और गहने चढ़ाते…
Ramayana Box Office: अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर 'रामायण' को 'गॉडजिला माइनस जीरो' से कड़ी टक्कर…
Pakistan Diwali News: पाकिस्तान में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने हिंदू समुदाय को दिवाली की बधाई…
Jensen Huang China Spy: जेन्सन हुआंग के संपर्क में एलिस हुआंग नाम की एक महिला…
Japan Earthquake 2026: जापान में 5.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप से धरती कांप उठी, जिसमें…