Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

UP Crime: अपहरण के बाद बंदूक की नोक पर नाबालिग से गैंगरेप, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

परिजन उसे लेकर हापुड़ थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपी स्कूल छोड़ चुके हैं. इस बीच पुलिस ने मुख्य आरोपी और होटल मालिक को गिरफ्तार कर लिया है.

UP Crime ( प्रतीकात्मक तस्वीर)

UP Crime ( प्रतीकात्मक तस्वीर)

UP Crime: उत्तर प्रदेश के हापुड में 11वीं कक्षा की एक छात्रा का अपहरण कर तीन लोगों ने उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया. पुलिस के अनुसार, लड़की को दो लोगों ने बंदूक की नोक पर अपहरण कर लिया और एक होटल में ले गए, जहां एक तीसरा व्यक्ति भी मौजूद था. तीनों ने छात्रा के साथ शारीरिक उत्पीड़न किया. शिकायत में, 16 वर्षीय पीड़िता ने कहा कि हापुड़ के किठौर रोड पर असौदा पैंठ पहुंचने के बाद, आरोपी उसे मोटरसाइकिल पर होटल में ले गए, जहां तीन ने बंदूक की नोक पर उसके साथ बलात्कार किया.

आरोपियों ने दी धमकी

इतना ही नहीं आरोपियों ने पीड़िता को किसी को बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी. शिकायत में कहा गया है कि मेरठ के एक गांव का निवासी आयुष कुमार ऑटो में सवार हुआ और उसके दो दोस्त, पास के गांव के निवासी गौरव और रितिक ने मोटरसाइकिल पर तिपहिया वाहन का पीछा करना शुरू कर दिया. धमकियों के बावजूद, पीड़िता घर लौटने के बाद आपबीती परिवार वालों को सुनाई.

यह भी पढ़ें: CM Yogi की ‘सिंध’ वाली टिप्पणी से तिलमिलाया पाकिस्तान, कहा-‘अखंड भारत’ के दावे से प्रेरित है बयान

हापुड़ थाने में मामला दर्ज

इसके बाद परिजन उसे लेकर हापुड़ थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपी स्कूल छोड़ चुके हैं. इस बीच पुलिस ने मुख्य आरोपी और होटल मालिक को गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि अब भी दो आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं. पुलिस उनकी तलाश में छापेमारी कर रही है. पुलिस का कहना है कि उन आरोपियों को भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राज कुमार अग्रवाल ने कहा, ” शनिवार को इस घटना को अंजाम दिया गया. पीड़िता की शिकायत के आधार पर, आईपीसी की धारा 376-डी (सामूहिक बलात्कार), 307 (हत्या का प्रयास), 506 (आपराधिक धमकी) और POCSO अधिनियम की धारा 5 व 6 के तहत मामला दर्ज किया गया है. मामले की जांच की जा रही है. आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital