देश

UP: महिला आरक्षण विधेयक तत्काल लागू करने की मांग, 21 कांग्रेसी महिला नेताओं ने खोला मोर्चा

UP: केंद्र सरकार की ओर से लाए गए महिला आरक्षण विधेयक को पहले लोकसभा और फिर राज्यसभा से पारित किया गया. बिल पर विपक्षी पार्टियों ने अपनी सहमति दी लेकिन विधेयक के कुछ प्रावधानों पर सवाल खड़े किए हैं. इसी के विरोध के क्रम में कांग्रेस ने देश के 21 शहरों में प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इसमें कांग्रेस की 21 महिला नेताओं ने  महिला आरक्षण के मुद्दे पर मोदी सरकार को बेनकाब करने की रणनीति के तहत प्रेस वार्ता की.

लखनऊ में कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने केंद्र सरकार पर हमला बोला और कहा कि मातृ शक्ति वंदन अधिनियम ऐसा लगता है जैसे बस थाली सजाकर पेश कर दिया गया. इसको तत्काल लागू करने पर भाजपा ने सहमति नहीं बनाई. उन्होंने कहा कि लखनऊ के लोग ठग्गू के लड्डू को जानते हैं और बीजेपी की भी यही टैग लाइन है की ऐसा कोई सगा नहीं जिसको हमने ठगा नही. भाजपा अगर यह महिला आरक्षण लागू करना चाहती है तो इसे तत्काल लागू करते लेकिन ऐसा नहीं हुआ. महिला आरक्षण बिल का लाभ लेने के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा. भारत के गृहमंत्री अमित शाह वर्ष 2029 में लागु करने की बात कह रहे हैं लेकिन बाकि सांसदों ने मुताबिक वर्ष 2039 तक यह लागू होगा.

राजीव गांधी जब बिल लेकर आ रहे थे तब कुछ सांसदों ने किया था विरोध

कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि अडानी का घोटाला छुपाने के लिए इण्डिया नाम बदलने पर चर्चा हुई. जब उससे काम नहीं बना तो महिला आरक्षण बिल लेकर आये हैं, जिसके लिए महिलाओं को और इंतजार करना होगा. इस बिल में अनुसूचित जनजाति जनगणना की जरूरत है. पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जब महिला आरक्षण बिल ला रहे थे तो सात लोगों ने इसका विरोध किया, जिसमे बीजेपी के सांसद भी थे, लेकिन हमने बिल का समर्थन किया. इस देश के सर्वोच्च पद पर बैठे 90 आईएएस अधिकारियों में सिर्फ 3 अनुसूचित जनजाति के हैं इसलिए जाति जनगणना जरूरी है. उन्होंने कहा कि बीजेपी की महिला सांसद जब हाथरस कांड होता है तो चुप रहती हैं, चिन्मयानंद के मामले में चुप रहती हैं, मणिपुर मामले पर चुप रहती हैं, इनकी चुप्पी अंकिता भंडारी के मामले में भी नही टूटती है.

इसे भी पढ़ें: राजनीति में नहीं आएंगे ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे, बताया अपना Future प्लान

सपा से सीटों के बंटवारे पर गठबंधन की बैठक में होगी चर्चा

कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि समाजवादी पार्टी के साथ लोकसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे पर चर्चा की जाएगी. गठबंधन की बैठक में इस पर चर्चा होगी. हमारे बीच कोई मतभेद नहीं है. उन्होंने प्रियंका गांधी के लोकसभा चुनाव लड़ने के मामले पर कहा कि जब प्रियंका बताएंगी तो सबको जानकारी दी जाएगी. कांग्रेस की रणनीति साझा की जाएगी.

Awanish Kumar

Recent Posts

दिवाली तक दिल्ली में धरना-प्रदर्शनों पर लगे रोक, अमित शाह को इस संगठन ने पत्र लिखकर की मांग

दिवाली तक दिल्ली में बड़े धरना-प्रदर्शनों और मार्च पर रोक लगाने की मांग उठी है.…

3 minutes ago

Pakistan School Tragedy: पाकिस्तान में मौत बनकर गिरी स्कूल की छत, 20 मासूमों समेत 21 की दर्दनाक मौत!

RRB NTPC Recruitment 2026 Apply Online: RRB NTPC भर्ती 2026 में 12वीं पास युवाओं के…

15 minutes ago

स्पैम और फर्जी कॉल्स का खेल खत्म! 1 नवंबर से मोबाइल पर आएगा बड़ा बदलाव, जानें पूरी खबर

Mobile Rules: अनजान और फर्जी कॉल्स से परेशान मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी राहत की…

16 minutes ago

‘आपसे कुछ नहीं हो रहा है तो इस्तीफा दे दीजिए’, राघोपुर में तेजस्वी यादव पर लोगों का फुटा गुस्सा

Bihar News: राघोपुर नाव हादसे के बाद पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे तेजस्वी यादव का…

32 minutes ago

क्या महुआ मोइत्रा को मिलेगा न्याय? सर्किट हाउस विवाद और विकास कार्यों में बाधा के मामले पर SC में सुनवाई आज

Supreme Court: टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की ओर से दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 16…

35 minutes ago

तरुण तेजपाल की बढ़ीं मुश्किलें! सुप्रीम कोर्ट में गोवा सरकार का जवाब दाखिल, 3 नवंबर को बड़ा फैसला

Supreme Court: रेप के मामले में दोषी तरुण तेजपाल की ओर से दायर याचिका पर…

48 minutes ago