देश

Elon Musk: एलन मस्क के सवाल का UP Police ने दिया मजेदार जवाब, सोशल मीडिया पर वायरल हुई पोस्ट

Elon Musk: एलन मस्क जब से ट्विटर के नए मालिक बने हैं तब से वो और उनके ट्वीट्स लगातार सुर्ख़ियों में बने रहते हैं. एलन मस्क का लगभग हर ट्वीट वायरल हो जाता है. अभी हाल में ही एलन मस्क ने एक ट्वीट किया जो तेजी से वायरल होने लगा.स बसे मजेदार बात तो यह है कि उनके ट्वीट का जवाब यूपी पुलिस ने मजेदार तरीके से दिया.अब दोनों के ट्वीट तेजी से वायरल होने लगे हैं.

क्या था एलन मस्क का ट्वीट-

एलन मस्क ने अपने ट्वीट में लिखा,”वेट, अगर मैं ट्वीट कर रहा हूं, तो क्या यह मेरे काम में गिना जाएगा?” मस्क के इस ट्वीट का जवाब देते हुए यूपी पुलिस ने ट्वीट किया कि, “वेट, अगर यूपी पुलिस ट्वीट पर आपकी प्रॉब्लम सॉल्व करती है, तो क्या वह काम माना जाएगा?”.”इतना ही नहीं यूपी पुलिस ने अपने ट्विटर हैंडल पर स्क्रीन शॉट शेयर करते हुए लिखा, हां इसे काम ही माना जायेगा.”अब यूपी पुलिस का यह ट्वीट सोशल मीडिया में वायरल होने लगा है.लोग एलन मस्क के ट्वीट के जवाब में यूपी पुलिस के ट्वीट को काफी पसंद कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Mainpuri Bypolls: सीएम योगी ने शिवपाल को बताया पेंडुलम, बोले- नेताजी के आशीर्वाद से आजमगढ़-रामपुर के बाद मैनपुरी भी जीतेंगे

ट्विटर के मालिक का ट्वीट-

जब से दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क ट्विटर के नए मालिक बने हैं तब से वो ट्विटर पे काफी एक्टिव हो गए हैं. एलन मस्क आये दिन कुछ न कुछ ट्वीट करते रहते हैं. वो ट्विटर के नियमो में किये गए बदलाव भी ट्वीट करके ही बताते हैं. शुक्रवार को एलन मस्क ने ट्वीट कर जानकारी दी थी कि जल्दी ही ट्विटर की वेरिफाइड सर्विस में बदलाव किये जायेंगे. इसके बाद उन्होंने बताया कि अगले हफ्ते से वेरिफाइड सर्विस में बदलाव किये जायेंगे. इसके अलावा अब ट्विटर ब्लू रंग के टिक के अलावा दो और रंग के टिक देगा.

कुछ दिनों पहले ही एलन मस्क से एक महिला ट्विटर यूजर ने पूछा,”क्या अगर एंड्राइड और एप्पल अपने प्ले स्टोर से ट्विटर को बोट करते हैं तो आप अपना नया फ़ोन लॉन्च करेंगे”.इसके जवाब में एलन मस्क ने लिखा कि, “वो कभी नहीं चाहते हैं कि ऐसा हो लेकिन अगर ऐसा होता है तो वो जरुर कर सकते हैं”.

Bharat Express Desk

Recent Posts

विशाखापत्तनम में एआई क्रांति: अदाणी कॉनेक्स और गूगल का बड़ा फैसला, जानें बिना पानी के कैसे चलेंगे मेगा डेटा सेंटर?

गूगल और अदाणी कॉनेक्स की साझेदारी में विशाखापत्तनम में बनने वाले मेगा डेटा सेंटर पारंपरिक…

1 minute ago

विशाखापत्तनम में अदाणी का ‘मेगा प्लान’, पर्यावरण प्रेमियों के हंगामे के बाद बदली पूरी रणनीति

Adani Group News: विशाखापत्तनम में अदाणीकॉनेक्स और गूगल के प्रस्तावित AI डेटा सेंटर को लेकर…

2 minutes ago

‘नारी शक्ति से समृद्ध हो रहा यूपी..! महाअष्टमी पर सीएम योगी बोले-‘प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में…’

महाअष्टमी पर CM योगी आदित्यनाथ ने महिला सशक्तिकरण को लेकर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और…

20 minutes ago

दुनिया में उड़ी पाकिस्तान की खिल्ली! खुद का हथियार संभलता नहीं, चले थे शेखी बघारने; देखें VIDEO

Pakistan News: डूरंड लाइन पर अफगानिस्तान से तनाव के बीच पाकिस्तानी सेना की चीन निर्मित…

24 minutes ago

रांची में सजा स्ट्रीट फूड वाला दुर्गा पूजा पंडाल, छत से लटकते दिखे गोलगप्पे

Golgappa Pandal Ranchi: रांची के हीनू शुक्ला कॉलोनी में झालमुड़ी और गोलगप्पों की थीम पर…

42 minutes ago

दिल्ली के ‘मिनी बंगाल’ में गोल्डन जुबली धमाका, सीआर पार्क मेला ग्राउंड में उमड़ रही भक्तों की भारी भीड़

दिल्ली के चितरंजन पार्क (CR Park) में दुर्गा पूजा की रौनक चरम पर है. मेला…

49 minutes ago