Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

UP MLC Elections-2023: खत्म हुआ 10 महीने का इंतजार, UP BJP कोटे से ये 6 नेता बनेंगे MLC, इन नामों पर लगी मुहर

Political News: उत्तर प्रदेश में विधान परिषद के लिए मनोनित सदस्यों की खाली छह सीटों के लिए भाजपा ने नाम तय कर लिए हैं. इसी के साथ सूची भी जारी कर दी गई है.

Yogi Adityanath

UP MLC Elections 2023: उत्तर प्रदेश में विधान परिषद के लिए मनोनित सदस्यों की खाली छह सीटों के लिए भाजपा ने नाम तय कर लिए हैं. इसी के साथ करीब 10 महीनों का इंतजार भी खत्म हो गया है. जानकारी सामने आ रही है कि BJP की ओर से विधान परिषद के लिए छह नामों का प्रस्ताव राज्यपाल को भेज दिया गया है.

10 महीने से खाली थी 6 सीटें

बता दें कि उत्तर प्रदेश में विधान परिषद के लिए मनोनित सदस्यों की छह सीटें बीते साल जून से ही खाली चल रही थीं. इन सीटों पर तमाम कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन अब योगी आदित्यनाथ सरकार ने इन कयासों पर विराम लगा दिया है और विधान परिषद के लिए नाम भेज दिया है. बताया जा रहा है कि जो नाम भेजे गए हैं, इसमें कई बड़े नाम भी शामिल हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सीएम योगी ने रजनीकांत माहेश्वरी (पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष, ब्रज भाजपा), साकेत मिश्रा (पूर्वांचल विकास बोर्ड के सदस्य, नृपेंद्र मिश्र के पुत्र), लालजी प्रसाद निर्मल (अंबेडकर महासभा), तारिक मंसुरी (वीसी एएमयू), रामसुभग राजभर (अधिवक्ता, आजमगढ़), हंसराज विश्वकर्मा (भाजपा जिलाध्यक्ष, काशी) के नाम मनोनयन के लिए भेजे गए हैं.

ये भी पढ़ें: सांसद संजय राउत को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी, कहा- AK-47 से मूसेवाला जैसा करेंगे हाल

पार्टी सूत्रों की माने तो बीजेपी के ओर से लंबे इंतजार के बाद एमएलसी के नामों के फाइनल हो जाने से उपचुनाव की तैयारी भी तेज कर दी गई है. पार्टी ने उपचुनाव के लिए ही निकाय चुनाव की तैयारी भी मिशन मोड में शुरू कर दी है. पार्टी के ओर से अगले कुछ दिनों में उपचुनाव को लेकर भी स्थिति स्पष्ट कर दी जाएगी.

पढे इसे भी- Umesh Pal Murder Case: बरेली से प्रयागराज लाया जाएगा माफिया अतीक का भाई अशरफ, बहनों ने जताई एनकाउंटर की आशंका

इनको भी भेजा गया था प्रस्ताव

जानकारी सामने आ रही है कि इससे पहले बीते दिनों में एमएलसी के उम्मीदवारों के नामों को लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही थीं. हालांकि, अब नामों को लेकर सारे कयासों पर विराम लग गया है. दूसरी तरफ, भारतीय जनता पार्टी निकाय चुनावों की तैयारियों में भी जुटी है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital