देश

Manish Kashyap: “उसने हमेशा बिहार के लोगों के भले के लिए ही आवाज उठाई है”, यूट्यूबर मनीष कश्यप को मिला सोनू सूद का साथ

Manish Kashyap: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood) ने बिहार के यूट्यूबर मनीष कश्यप का समर्थन किया है. सोनू सूद ने मनीष को लेकर एक ट्वीट किया है. उन्होंने लिखा है- “मनीष कश्यप ने हमेशा बिहार के लोगों के लिए ही आवाज उठाई है.”

अभिनेता सोनू सूद (Sonu Sood) ने अपने ट्विटर पर लिखा है – “जितना भी मैं मनीष कश्यप (Manish Kashyap) को जानता हूं उसने हमेशा बिहार के लोगों के भले के लिए ही आवाज उठाई है. हो सकता है उस से कुछ गलती भी हुई हो. पर यह बात मैं यक़ीन से कह सकता हूं कि वो देशहित के लिये ही लड़ा है. न्याय और कानून से ऊपर हमारे देश में कुछ नहीं. जो भी होगा सही ही होगा.

मनीष की याचिका पर मंगलवार को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने बिहार के यूट्यूबर मनीष कश्यप (Manish Kashyap) की उस याचिका पर मंगलवार को सुनवाई करेगा, जिसमें उसने अपने खिलाफ विभिन्न स्थानों पर दायर प्राथमिकियों को एक साथ सम्बद्ध करने का अनुरोध किया है. न्यायमूर्ति कृष्ण मुरारी और न्यायमूर्ति संजय करोल की पीठ इस मामले की सुनवाई सोमवार को नहीं कर सकी, क्योंकि लंच के बाद यह नहीं बैठ सकी. इस मामले को जल्द सुनवाई के लिए पिछले सप्ताह चीफ जस्टिस डी. वाई. चंद्रचूड़ के समक्ष उल्लेख किया गया था, हालांकि उन्होंने याचिकाकर्ता को तत्काल राहत देने से इनकार कर दिया था.

अधिवक्ता एपी सिंह के माध्यम से शीर्ष अदालत में दायर अपनी याचिका में याचिकाकर्ता ने तमिलनाडु में उसके खिलाफ दर्ज सभी प्राथमिकियों को बिहार में दर्ज प्राथमिकियों के साथ सम्बद्ध करने की मांग की है. याचिका में कहा गया है कि उनके खिलाफ कई प्राथमिकी दर्ज की गयी है, जिनमें बिहार में तीन और तमिलनाडु में दो प्राथमिकी शामिल है.

ये भी पढ़ें: IPL 2023: “इनकी हिम्मत कैसे हुई? लफंगे टाइप के…” IPL में भोजपुरी स्टार्स की कमेंट्री पर भड़कीं ‘यूपी में का बा’ फेम नेहा सिंह राठौर

गौरतलब है कि बिहार के यूट्यूबर मनीष कश्यप (Manish Kashyap) को कथित तौर पर तमिलनाडु में बिहार के प्रवासी मजदूरों से संबंधित फर्जी वीडियो प्रसारित करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

तरुण तेजपाल की बढ़ीं मुश्किलें! सुप्रीम कोर्ट में गोवा सरकार का जवाब दाखिल, 3 नवंबर को बड़ा फैसला

Supreme Court: रेप के मामले में दोषी तरुण तेजपाल की ओर से दायर याचिका पर…

7 minutes ago

Supreme Court Ruling: धर्मांतरण कर इस्लाम अपनाने वालों को नहीं मिलेगा आरक्षण, SC ने मद्रास हाईकोर्ट का फैसला रखा बरकरार

Supreme Court: तमिलनाडु सरकार को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है. सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास…

16 minutes ago

Elon Musk की बढ़ीं मुश्किलें! स्टारलिंक को ईरान ने क्यों बताया ‘युद्ध का हथियार’? इस्तेमाल करने वालों को मौत की चेतावनी

Elon Musk: ईरान ने एलन मस्क की स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट सेवा को राष्ट्रीय सुरक्षा के…

29 minutes ago

दिल्ली में दमघोंटू हवा के बीच मौसम का यू-टर्न! अब आसमान से बरसेगी आफत, झमाझम बारिश का तांडव

Delhi-NCR Weather: दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा और बढ़ते AQI के बीच मौसम करवट ले रहा…

31 minutes ago

ACP विवेक भगत की शिकायत पर पत्रकार रोजी, अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास पर FIR, जानें पूरा मामला

ACP Vivek Bhagat FIR Journalist Rosie: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से जुड़े विवाद में…

34 minutes ago

सूर्या का रिकॉर्ड ‘धुआं-धुआं’! अभिषेक शर्मा बने T20 के नए ‘सिक्सर किंग’, जानें कौन किस नंबर पर?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मैच के दौरान युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने…

35 minutes ago