वीडियो ग्रैब
UP News: जबसे विधानसभा में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना क्रोध दिखाते हुए ये कहा है कि, “मैं माफिया, अपराधियों को मिट्टी में मिला दूंगा.” तबसे प्रदेश के चोरों, अपराधियों में एनकाउंटर का इतना खौफ भर गया है कि वह खुद ब खुद अपराध से तौबा कर रहे हैं और बकायदा हाथ में अपनी गुहार लिखी तख्ती लेकर थाने पहुंच रहे हैं और पुलिस के सामने हाथ जोड़कर आत्मसमर्पण कर रहे हैं.
ताजा मामला उत्तर प्रदेश मुजफ्फरनगर से समाने आया है. जानकारी सामने आ रही है कि मोटरसाइकिल चोरों के एक गिरोह के सदस्य ने उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर थाने में हाथ में तख्ती लेकर आत्मसमर्पण कर दिया है. आरोपी की पहचान अंकुर के रूप में हुई है. तख्ती पर हिंदी में लिखा हुआ है, “योगी जी माफ करना, गलती म्हारे से हो गई.” इस सम्बंध में स्टेशन हाउस ऑफिसर रजत त्यागी ने मीडिया को जानकारी दी कि, आरोपी बुधवार को ग्राम प्रधान और अपने परिवार के सदस्यों के साथ एनकाउंटर के डर से थाने पहुंचा. उसने माफी भी मांगी और संकल्प लिया कि वह फिर कभी कोई अपराध नहीं करेगा. उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. वह हत्या के प्रयास (आईपीसी की धारा 307) और लूट (आईपीसी की धारा 390) समेत कई मामलों में वांछित चल रहा था.
बताया जा र हा है कि आरोपी अंकुर ने यह आत्मसमर्पण पुलिस और उसके गिरोह के बीच मुठभेड़ के एक दिन बाद किया है. पुलिस उपाधीक्षक (खतौली) रविशंकर मिश्रा ने मीडिया को जानकारी दी कि, “मंगलवार को कुख्यात गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया गया था और एक भागने में सफल रहा था. हमने आरोपियों से तीन बाइक और अवैध हथियार बरामद किए हैं.
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सत्ता में आने के बाद से उत्तर प्रदेश में 9 हजार से अधिक मुठभेड़ हुई, इनमें लगभग 160 संदिग्ध अपराधी मारे गए. बता दें कि हाल ही में हरदोई जिला जेल में भी एक बंदी ने एनकाउंटर के खौफ से पुलिस के साथ अस्पताल जाने के इंकार कर दिया था. तो वहीं हाल ही में सहारनपुर से भी एक अपराधी सरेंडर करने के लिए थाने पहुंचा था. इसी के साथ कई और मामले हाल ही में ऐसे सामने आए हैं.
-भारत एक्सप्रेस
Pitru Paksha Panchang: 29 सितंबर 2026 को पितृ पक्ष के अंतर्गत तृतीया श्राद्ध है. पंचांग…
पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…
Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…
Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…
VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…
Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…