होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
TMC सांसद महुआ मोइत्रा
Mahua Moitra On Om Birla: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बाद अब तृणमूल कांग्रेस (TMC) सासंद महुआ मोइत्रा ने सदन में नहीं बोलने दिए जाने का आरोप लगाया है. बजट सत्र के दूसरे चरण में बुधवार 15 मार्च को सांसद महुआ मोइत्रा (Mahua Moitra) ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला (Om Birla) पर आरोप लगाया कि “हमें (विपक्ष) स्पीकर बोलने की इजाजत नहीं दे रहे. ये लोकतंत्र पर हमला है.”
तृणमूल कांग्रेस सासंद ने आगे कहा कि ओम बिरला केवल बीजेपी सांसदों को सदन में बोलने की अनुमति देते हैं और फिर सदन को स्थगित कर देते हैं. वो विपक्षी सांसदों को बोलने नहीं देते. उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि “पिछले 3 दिनों में स्पीकर ने केवल बीजेपी के मंत्रियों को माइक पर बोलने की अनुमति दी है और फिर संसद को स्थगित कर दिया, एक भी विपक्षी सदस्य को बोलने की अनुमति नहीं दी गई.”
महुआ मोइत्रा ने ओम बिरला पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि भारत के लोकतंत्र पर हमला हो रहा है और इसका नेतृत्व स्पीकर कर रहे हैं. मैं इस ट्वीट के लिए जेल जाने को तैयार हूं. इससे पहले कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि बीजेपी संसद को सुचारू रूप से नहीं चलने दे रही, उसे वहां अडानी का मुद्दा उठने का डर है. खेड़ा ने कहा, जब भी कांग्रेस अडानी का मुद्दा उठाती है, और जेपीसी जांच की मांग करती है, वो ध्यान भटकाने के लिए संसद नहीं चलने देते. बीजेपी डरी हुई है कि कोई भी गौतम अडानी का नाम संसद में उठा देगा.
अडानी मामले में संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस के नेतृत्व वाला विपक्ष संसद में विरोध कर रहा है, हालांकि सत्ता पक्ष कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बयान पर माफी मांगने की मांग कर रहा है.
बता दें कि इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बीजेपी पर हमला बोलते कहा था कि उनको सदन में बोलने नहीं दिया जाता है, जब वह बोलते हैं तो माइक बंद कर दिया जाता है. इस मामले को लेकर राहुल गांधी ने स्पीकर को चिट्ठी भी लिखी थी. हालांकि तब स्पीकर ने राहुल गांधी के आरोपों को खारिज कर दिया था.
– भारत एक्सप्रेस (इनपुट ians के साथ)
200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…
अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…
PM Modi Bharat Parv 2026 Ekta Nagar: पीएम मोदी ने एकता नगर में 'भारत पर्व…
Amit Shah UP BJP working committee meeting Lucknow 2027: लखनऊ में अमित शाह का चुनावी…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…