Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

UP News: “योगी जी माफ करना, गलती म्हारे से हो गई” और पुलिस के आगे घुटने टेक दिए बाइक चोर ने

Muzaffarnagar: पुलिस उपाधीक्षक (खतौली) रविशंकर मिश्रा ने कहा कि, “मंगलवार को कुख्यात गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया गया था और एक भागने में सफल रहा था.”

वीडियो ग्रैब

Edited by Nitish Pandey

UP News: जबसे विधानसभा में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना क्रोध दिखाते हुए ये कहा है कि, “मैं माफिया, अपराधियों को मिट्टी में मिला दूंगा.” तबसे प्रदेश के चोरों, अपराधियों में एनकाउंटर का इतना खौफ भर गया है कि वह खुद ब खुद अपराध से तौबा कर रहे हैं और बकायदा हाथ में अपनी गुहार लिखी तख्ती लेकर थाने पहुंच रहे हैं और पुलिस के सामने हाथ जोड़कर आत्मसमर्पण कर रहे हैं.

ताजा मामला उत्तर प्रदेश मुजफ्फरनगर से समाने आया है. जानकारी सामने आ रही है कि मोटरसाइकिल चोरों के एक गिरोह के सदस्य ने उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर थाने में हाथ में तख्ती लेकर आत्मसमर्पण कर दिया है. आरोपी की पहचान अंकुर के रूप में हुई है. तख्ती पर हिंदी में लिखा हुआ है, “योगी जी माफ करना, गलती म्हारे से हो गई.” इस सम्बंध में स्टेशन हाउस ऑफिसर रजत त्यागी ने मीडिया को जानकारी दी कि, आरोपी बुधवार को ग्राम प्रधान और अपने परिवार के सदस्यों के साथ एनकाउंटर के डर से थाने पहुंचा. उसने माफी भी मांगी और संकल्प लिया कि वह फिर कभी कोई अपराध नहीं करेगा. उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. वह हत्या के प्रयास (आईपीसी की धारा 307) और लूट (आईपीसी की धारा 390) समेत कई मामलों में वांछित चल रहा था.

पढ़ें इसे भी- Ramcharitmanas: “योगी सरकार ने उसी सुंदरकांड का पाठ कराने का निर्णय लिया है, जिसमें महिलाओं व शूद्रों का हुआ अपमान” सपा नेता स्वामी प्रसाद के फिर बिगड़े बोल

मुठभेड़ के एक दिन बाद किया है आत्मसमर्पण

बताया जा र हा है कि आरोपी अंकुर ने यह आत्मसमर्पण पुलिस और उसके गिरोह के बीच मुठभेड़ के एक दिन बाद किया है. पुलिस उपाधीक्षक (खतौली) रविशंकर मिश्रा ने मीडिया को जानकारी दी कि, “मंगलवार को कुख्यात गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया गया था और एक भागने में सफल रहा था. हमने आरोपियों से तीन बाइक और अवैध हथियार बरामद किए हैं.

देखें योगी सरकार आने के बाद क्या है पुलिस रिकॉर्ड

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सत्ता में आने के बाद से उत्तर प्रदेश में 9 हजार से अधिक मुठभेड़ हुई, इनमें लगभग 160 संदिग्ध अपराधी मारे गए. बता दें कि हाल ही में हरदोई जिला जेल में भी एक बंदी ने एनकाउंटर के खौफ से पुलिस के साथ अस्पताल जाने के इंकार कर दिया था. तो वहीं हाल ही में सहारनपुर से भी एक अपराधी सरेंडर करने के लिए थाने पहुंचा था. इसी के साथ कई और मामले हाल ही में ऐसे सामने आए हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital