देश

UP Budget 2023 पर तकरार: अखिलेश ने कहा- बजट सिर्फ दिखावा, केशव प्रसाद मौर्य बोले- आपको बेहतर चश्मा बनवाना चाहिए

Lucknow: यूपी विधानमंडल के बजट सत्र पर पक्ष और विपक्ष में जमकर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं. 22 फरवरी क़ो योगी सरकार का सबसे बड़ा बजट आने वाला है. वहीं विपक्ष इस बजट को लेकर सरकार को घेरने की तैयारी कर चुका है.

सपा अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने बजट को लेकर कहा कि सरकार ने अब तक 6 बजट पेश किया है, इस बजट से अब तक क्या हुआ. महंगाई, बेरोजगारी चरम पर है. विकास के नाम पर सिर्फ छलावा है. आज बीमारियों से मौतें हो रही है, लेकिन सरकार के पास इंतजाम नहीं है. बजट सिर्फ दिखावा है. कानपुर की घटना और बुलडोजर कार्रवाई इस बात क़ो दर्शाता है कि यूपी में रामराज्य नहीं जंगल राज है.

पढ़ें इसे भी- UP News: बुलडोजर की ताकत से आ रहा निवेश- बोले सीएम योगी तो अखिलेश यादव की पार्टी ने पूछा- वो इन्वेस्टमेंट आसमान खा गया या धरती पी गई?

वहीं अखिलेश के बयान पर पलटवार करते हुए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव को बेहतर चश्मा बनवाना चाहिए. ताकि उन्हें ठीक से दिखाई दे. उममुख्यमंत्री ने कहा कि यह बजट ऐतिहासिक है और आज यूपी की तस्वीर बदली है.

जानें कैसा हो सकता है वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट

योगी सरकार 7 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश कर सकती है.

सूत्रों के मुताबिक, रोजगार, क़ृषि, महिलाओं से सम्बंधित योजनाओं और इंफ्रास्ट्रक्चर विकास पर हो सकता है फोकस

क़ानून व्यवस्था क़ो बेहतर करने और किसानों की आय दोगुना करने पर सरकार का जोर

सरकार के लोक कल्याण संकल्प पत्र के वादों क़ो भी शामिल किया जा सकता है.

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में निवेश प्रस्तावों को लागू करने के लिए बजट में धन की व्यवस्था हो सकती है.

संस्कृत पढ़ने वाले विद्यार्थियों के छात्रवृत्ति के लिए 10 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया जा सकता है.

संस्कृत को बढ़ावा देने के लिए छात्रवृत्ति बढ़ाए जाने की उम्मीद

जिलों में बन रहे मेडिकल कॉलेज और संसाधनों के लिए बजट की व्यवस्था हो सकती है.

कौशल विकास के लिए बजट का प्रावधान किया जा सकता है.

प्रमुख शहरों में विकास कार्यों के लिए भी बजट का एक बड़ा हिस्सा आ सकता है.

किसानो क़ो गन्ना भुगतान, मेट्रो परियोजनाओं, ज़ेवर एयरपोर्ट, फ़िल्म सिटी और युवा कल्याण के लिए धन का इंतजाम

प्रयागराज महाकुम्भ 2025 पर हो सकता है फोकस

इससे पहले योगी सरकार ने मई माह में वित्तीय वर्ष 2022-23 लिए 6 लाख करोड़ से अधिक का बजट पेश किया था.

इस बजट में 39 हजार करोड़ की नई योजनाओं का ऐलान भी किया जा सकता है.

-भारत एक्सप्रेस

 

Archana Sharma

Recent Posts

दिवाली से पहले पुलिसकर्मियों को सीएम योगी का बड़ा तोहफा, बढ़े यूनिफॉर्म और मोटरसाइकिल भत्ते; विपक्ष पर भी साधा निशाना

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम में यूपी पुलिस को बड़ा…

23 minutes ago

टाइगर पर हमले से पहले किन सितारों पर थी शूटरों की नजर? जानिए किसके पास कैसी है सुरक्षा

Bollywood Celebs Security: टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है.…

41 minutes ago

WhatsApp में आने वाला है नया बदलाव, स्क्रॉल करते ही अपने आप छोटा हो जाएगा नेविगेशन बार

WhatsApp Android यूजर्स के लिए एक नए फीचर पर काम कर रहा है. इस अपडेट…

1 hour ago

गोरखपुर में दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आए लोग; 3 की मौत, 7 झुलसे

UP News: गोरखपुर के गुलरिहा क्षेत्र में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली हाईटेंशन तार…

2 hours ago

किडनी की बीमारी से बढ़ सकता है हार्ट डिजीज का खतरा, जानें कैसे पड़ता है दिल पर असर

Kidney Disease and Heart Disease: क्रोनिक किडनी डिजीज (CKD) के कारण हाई ब्लड प्रेशर, शरीर…

2 hours ago

7 दिन बाद मिली राहत, तिहाड़ जेल से रिहा होंगे CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका

CJP Leaders Released: CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को SEM कोर्ट से बड़ी…

2 hours ago