दुनिया

Russia Ukraine War: अगर अमेरिका परमाणु परीक्षण करता है, तो रूस भी है तैयार- पुतिन ने दी चेतावनी

Russia Ukraine War: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन मंगलवार को राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में पश्चिमी देशों पर जमकर बरसे. पुतिन ने अपने संबोधन में कहा, ‘‘यह वे (देश) हैं, जिन्होंने युद्ध शुरू किया और हम इसे खत्म करने के लिए बल प्रयोग कर रहे हैं.’’ राष्ट्रपति के संबोधन का रूस के सभी सरकारी टीवी चैनल पर प्रसारण किया गया. संविधान में प्रावधान है कि राष्ट्रपति हर साल देश को संबोधित करेंगे. हालांकि, पुतिन ने 2022 में एक बार के अलावा कभी संबोधित नहीं किया, जब उनके सैनिकों ने यूक्रेन पर हमला किया. यह संबोधन ऐसे वक्त हुआ है, जब शुक्रवार को यूक्रेन युद्ध के एक साल हो जाएंगे.

पुतिन बोले “रूस को हराना असंभव”

पुतिन ने कहा कि “अगर अमेरिका परमाणु हथियार परीक्षण करता है, तो रूस भी ऐसा करने के लिए तैयार है” और कहा “युद्ध के मैदान में रूस को हराना असंभव है, इसलिए उन्होंने ऐतिहासिक तथ्यों को गलत तरीके से प्रस्तुत करके दुष्प्रचार हमले शुरू किए. रूसी संस्कृति, धर्म और मूल्यों पर हमला किया.” युद्ध को जायज बताते हुए पुतिन ने दावा किया कि उनकी सेना यूक्रेन के क्षेत्रों में नागरिकों की रक्षा कर रही है.

राष्ट्रपति ने कहा, “हम लोगों के जीवन, अपने घर की रक्षा कर रहे हैं और पश्चिम वर्चस्व स्थापित करने का प्रयास कर रहा है.” पश्चिमी देशों पर रूस को धमकाने का आरोप लगाकर पुतिन ने अक्सर यूक्रेन पर अपने आक्रमण को सही ठहराया है. वहीं, पश्चिमी देशों का कहना है कि रूस की सेना ने यूक्रेन पर अकारण हमला किया. रूस के राष्ट्रपति कार्यालय ‘क्रेमलिन’ के प्रवक्ता दमित्री पेसकोव ने पुतिन के संबोधन के पहले कहा कि राष्ट्रपति यूक्रेन में ‘विशेष सैन्य अभियान’, रूस की अर्थव्यवस्था और सामाजिक मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करेंगे.

ये भी पढ़े:- 60 बच्चों का निकला एक ही बाप, सब के सब हमशक्ल, पार्टी में पहुंचे तो सच जान हिल गए माता-पिता

अमेरिका समेत कई मीडिया संस्थानों पर लगाया प्रतिबंध

रूस यूक्रेन में अपनी कार्रवाई को ‘विशेष सैन्य अभियान’ कहता है. पेसकोव ने कहा कि पुतिन के व्यस्त कार्यक्रम के कारण संबोधन में देरी हुई. हालांकि, कुछ खबरों में कहा गया कि यूक्रेन में जंग के मैदान में रूसी सैन्य बलों को कई झटकों के कारण देरी हुई. पुतिन के संबोधन से पहले रूस की सरकारी समाचार एजेंसी ‘रिया नोवोस्ती’ ने कहा कि यह ‘ऐतिहासिक’ होगा. रूस ने इस वर्ष अमेरिका, ब्रिटेन और यूरोपीय संघ के मीडिया संस्थानों पर प्रतिबंध लगा दिया. पेसकोव ने कहा कि प्रतिबंधित देशों के पत्रकार प्रसारण देखकर भाषण को कवर कर सकेंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Satwik Sharma

Recent Posts

‘फ्री कश्मीर से लेकर फ्री शरजील तक…!’ Jamia में देशविरोधी नारों के पीछे कौन?

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में छात्रसंघ चुनाव बहाल करने और अनुशासनात्मक कार्रवाई वापस लेने की मांग…

12 minutes ago

17 राज्यों में मौसम ने मारा तगड़ा यू-टर्न! 90 की स्पीड से तूफान और मूसलाधार बारिश का बड़ा अलर्ट

बंगाल की खाड़ी में बन रहे कम दबाव के क्षेत्र के बीच देश के कई…

46 minutes ago

नशा छोड़ो, खेल से नाता जोड़ो! गांधीनगर में पारंपरिक खेलों के जरिए युवाओं को मिला ‘फिट इंडिया’ का मंत्र

गुजरात के गांधीनगर में शनिवार को 'नशा मुक्त भारत' जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया.…

46 minutes ago

लॉरेंस का कट्टर दुश्मन… अमेरिका के चढ़ा हत्थे! जानें कौन है भारत का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ

हरियाणा के कुख्यात गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में FBI द्वारा गिरफ्तार किए जाने का…

1 hour ago

24 अक्टूबर महागोचर: सूर्य-शुक्र की युति और बुध वक्री चाल से बड़ा उलटफेर! क्या सच में आने वाला है संकट?

24 अक्टूबर 2026 को सूर्य-शुक्र की अंशात्मक युति, बुध के वक्री होने और सूर्य के…

2 hours ago