Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

UP News: मुख्तार अंसारी के बेटे उमर के खिलाफ जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट, 24 अप्रैल को होगी मामले की सुनवाई

Lucknow: लखनऊ जियामऊ इलाके में फर्जी दस्तावेजों के जरिए कब्जा कर अवैध निर्माण कराने के मामले में गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ है.

मुख्तार अंसारी-उमर अंसारी (फोटो-सोशल मीडिया)

Edited by Nitish Pandey

UP News: जेल में बंद बाहुबली मुख्तार अंसारी के बेटे उमर के खिलाफ भी गिरफ्तारी वारंट जारी हो गया है. उमर के साथ ही जेल में बंद उनके विधायक भाई अब्बास अंसारी, पिता मुख्तार व मां समेत अन्य को भी आरोपी बनाया गया है. एमपी एमएलए कोर्ट के विशेष एसीजेएम अमरीश कुमार श्रीवास्तव ने वारंट जारी किया है. इसी के साथ आरोपियों के खिलाफ साजिश, धोखाधड़ी व कूट रचना आदि के साथ ही सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम की धारा 3 में आरोपपत्र दाखिल हो चुका है.

सूत्रों के मुताबिक, जियामऊ इलाके में शत्रु संपत्ति पर कब्जा करके धोखाधड़ी से उसकी फर्जी रजिस्ट्री कराने के आरोप में ही उमर अंसारी के खिलाफ विशेष कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है. एमपी-एमएलए के विशेष एसीजेएम अम्बरीश श्रीवास्तव ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 24 अप्रैल की तारीख तय की है.

जानकारी सामने आ रही है कि इस मामले में पुलिस विवेचना के बाद मुख्तार अंसारी, अब्बास अंसारी और उमर अंसारी के खिलाफ चार्जशीट दायर कर चुकी है. हालांकि, इससे पहले मामले की सुनवाई के दौरान जेल में बंद विधायक अब्बास अंसारी को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कोर्ट में पेश किया गया था, लेकिन दूसरे आरोपी उमर अंसारी कोर्ट में हाजिर नहीं हुए. इस पर कोर्ट ने उमर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट भी जारी किया था, लेकिन पुलिस इसका तामील नहीं करा पाई.

पढ़े इसे भी- Lucknow: PGI ने 10 साल की बच्ची को दिया नया जीवन, कंधे से कटे हाथ को फिर से जोड़ किया कमाल, जानें शरीर का कोई अंग कटे तो क्या करें

इस मामले की रिपोर्ट लेखपाल सुरजन लाल ने 27 अगस्त 2020 को थाना हजरतगंज में दर्ज कराई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि मुख्तार अंसारी और उनके पुत्र अब्बास और उमर अंसारी ने कूट रचित दस्तावेज तैयार करके सरकारी निष्क्रांत भूमि पर अपराधिक साजिश कर अनुचित तरह से एलडीए से नक्शा पास कराकर अवैध निर्माण कराया है.

-भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital