आईपीएल

IPL 2023: अर्शदीप की ‘विकेट तोड़’ बॉलिंग, एक ओवर में ही तोड़े 2 स्टंप, किया लाखों का नुकसान

Arshdeep Singh, IPL 2023: आईपीएल के 16वें सीजन में लास्ट ओवर थ्रिलर मुकाबले लगातार देखने को मिल रहे हैं. अब तक हमने कई ऐसे मैच का मजा उठा लिए जिसकी शायद किसी क उम्मीद ही नहीं थी. मगर इस बीच एक लास्ट ओवर थ्रिलर मैच ने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए. पंजाब किंग्स और मुबंई इंडियंस के बीच खेले गए इस मैच में अर्शदीप सिंह ने खूब सुर्खियां बटोरी है. दरअसल, अर्शदीप रोमांच से भरपूर आखिरी ओवर में सिर्फ विकेट नहीं झटके बल्कि तोड़े हैं.

अर्शदीप की ‘विकेट तोड़’ बॉलिंग

अपनी खतरनाक गेंदबाजी से अर्शदीप सिंह ने लाखों रुपये का बीसीसीआई का नुकसान कर दिया. आप पूछेंगे कैसे? दरअसल, अर्शदीप ने मुबंई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले के आखिरी ओवर की बैक टू बैक दो गेंदों पर 2 विकेट सिर्फ झटके नहीं बल्कि उसे तोड़ भी दिए. अब ये तो आपको पता ही होगा जब कुछ चीज टूटती है तो नुकसान तो होता ही है. ऐसा ही कुछ यहां भी है, हालांकि यहां रकम थोड़ी मोटी है.

ये भी पढ़ें: Amritpal singh Arrest: खालिस्तानी अलगाववादी भिंडरावाले के गांव से पकड़ा गया अमृतपाल सिंह, गिरफ्तारी से पहले मोगा के गुरुद्वारे में दिया प्रवचन

IPL में प्रयोग किए जाने वाले स्टंप्स  काफी महंगे होते हैं. आपको बता दें ये LED स्टंप होते हैं, जिनके एक सेट की कीमत 30 लाख रुपये तक होती है.

 मैच हाइलाइट्स: पंजाब ने मुंबई इंडियंस को 13 रन से हराया

वानखेड़े स्टेडियम में शनिवार कैमरून ग्रीन और सूर्यकुमार यादव ने अर्धशतक जड़े, लेकिन मुंबई इंडियंस को लाइन के पार नहीं पहुंचा सके क्योंकि वे में पंजाब किंग्स से 13 रन से हार गए. अर्शदीप सिंह ने 4-29 रनों देकर पंबाज की जीत के हीरो रहे.

मुंबई को आखिरी दो ओवरों में हार का सामना करना पड़ा. उसे आखिरी 12 गेंदों पर 31 रन चाहिए थे. टिम डेविड और तिलक वर्मा ने नाथन एलिस द्वारा फेंके गए 19वें ओवर में 15 रन बनाए, जिसमें डेविड ने एक बड़ा छक्का जड़ा और दोनों ने कड़ी मेहनत की.

मुंबई इंडियंस को आखिरी ओवर में 16 रन चाहिए थे, अर्शदीप ने शानदार गेंदबाजी की, धीमी यॉर्कर का इस्तेमाल करते हुए तिलक वर्मा और नेहल वढेरा को लगातार गेंदों पर आउट कर उन्होंने मुंबई इंडियंस की उम्मीदों पर पानी फेर दिया.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

चक्रवात ‘अर्नब’ का मचेगा तांडव: 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 70 की स्पीड से चलेंगी हवाएं

27 अक्टूबर के मौसम को लेकर दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार और कई अन्य राज्यों में…

34 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम का बड़ा फैसला: 4 हाईकोर्ट को मिलेंगे नए चीफ जस्टिस, 9 नए जजों की भी होगी नियुक्ति

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 26 अक्टूबर 2026 को गुजरात, दिल्ली, तेलंगाना और उत्तराखंड हाईकोर्ट के…

1 hour ago

Microsoft Layoff Alert: AI के दौर में 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, जानें क्या है कंपनी की योजना

Microsoft Layoff Alert: माइक्रोसॉफ्ट ने अमेरिका, भारत, ब्रिटेन और कनाडा में करीब 60,000 पात्र कर्मचारियों…

1 hour ago

कार्तिक मास का आरंभ: आज दोपहर बाद बन रहे हैं ये 2 शक्तिशाली योग, जानें पूरा पंचांग

27 अक्टूबर 2026 से उत्तर भारत की अमांत परंपरा के अनुसार कार्तिक मास की शुरुआत…

2 hours ago

सिर्फ 10,000 स्टेप्स चलना काफी नहीं! फिट रहने के लिए अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें

Fitness Health Tips: फिट रहने के लिए रोजाना 10,000 कदम चलना ही जरूरी नहीं है.…

2 hours ago