देश

UP News: नोएडा वालों के लिए बड़ी खबर, इलेक्ट्रॉनिक सिटी से वैशाली तक बनेगा नया मेट्रो रूट, ये चार स्टेशन किए गए चिह्नित

UP News: नोएडा में रहने वालों या अक्सर नोएडा जाने वालों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है. आने वाले समय में नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी से वैशाली तक के लिए उनको मेट्रो की सुविधा मिल सकेगी. इसको लेकर वैशाली मेट्रो के एक्सटेंशन प्लान में अब नए रूट की जानकारी सामने आई है. वहीं ये भी जानकारी सामने आ रही है कि पिछली बार दिए गए 2 रूट प्लान को रद्द कर दिया जाएगा. इस तरह से लोगों को नए रूट में इलेक्ट्रॉनिक सिटी मेट्रो स्टेशन (नोएडा) से मेट्रो एनएच-9 को क्रॉस करते हुए CISF कैंप तक का सफर करने की सुविधा मिल सकेगी.

जानें क्या है प्लान

सूत्रों के मुताबिक वैशाली मेट्रो के एक्सटेंशन प्लान में जो नया रूट सामने आ रहा है, उसके मुताबिक, नए रूट में इलेक्ट्रॉनिक सिटी मेट्रो स्टेशन (नोएडा) से मेट्रो एनएच-9 को क्रॉस करते हुए CISF कैंप पहुंचेगी. फिर यहां से आगे बढ़ते हुए रामलीला मैदान, आदित्य मॉल, ज्ञानखंड, रामप्रस्थ होते हुए वैशाली मेट्रो स्टेशन से लिंक हो जाएगी. जीडीए वीसी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि इस रूट प्लान से वैशाली, इंदिरापुरम के यात्रियों को नोएडा से सीधे कनेक्टिविटी मिल जाएगी. उन्होंने आगे बताया कि मोहन नगर से साहिबाबाद वाले एरिया में रैपिड एक्स का भी विकल्प खुला है. दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने यह रूट प्लान बनाकर जीडीए को दिया है. जमीन की तलाश के साथ ही इससे जुड़े अन्य कार्य होते ही DMRC को डीपीआर बनाने के लिए कहा जाएगा.

ये भी पढ़ें- Barabanki: एकतरफा प्यार में पागल आशिक ने शादी के बाद भी नहीं छोड़ा युवती का पीछा, आई तलाक की नौबत, मायके वालों ने की पीट-पीट कर हत्या

पुराने दो रूटों के बजाए नए रूट पर किया जा रहा है काम

पुराने प्लान के तहत मेट्रो के रेडलाइन (दिलशाद गार्डन से न्यू बस अड्डा) और ब्लू लाइन (वैशाली) को लिंक किए जाने की योजना है. इससे नोएडा, इंदिरापुरम का पैसेंजर वैशाली पहुंचकर वहां से आनंद विहार चला जाएगा. इसके बाद आनंद विहार से रैपिड एक्स पकड़कर न्यू बस अड्डा तक आसानी से जा सकेगा. जीडीए वीसी राकेश कुमार सिंह ने मीडिया को जानकारी दी कि, पहले जीडीए ने वैशाली से मोहननगर और नोएडा सेक्टर-62 से साहिबाबाद की डीपीआर तैयार की थी. तब रैपिड एक्स का विकल्प नहीं था.आगे उन्होंने बताया कि, अब रैपिड एक्स का विकल्प है. इसलिए पुराने दोनों रूट के बजाय नए रूट पर काम किया जा रहा है. इससे इंदिरापुरम और वैशाली पूरी तरह से कवर हो जाएगा. इस तरह से वसुंधरा के लोगों को साहिबाबाद से रैपिड एक्स मिल जाएगी.

चार स्टेशन किए गए चिह्नित

इस रूट में चार स्टेशन चिह्नित किए गए हैं. उन्होंने स्टेशन की जानकारी देते हुए बताया कि, पहला स्टेशन वैभव खंड, दूसरा डीपीएस इंदिरापुरम, तीसरा स्टेशन नीति खंड और चौथा स्टेशन ज्ञानखंड होगा.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘सदैव मां का आशीर्वाद बना रहे…’, शारदीय नवरात्र के पहले दिन पीएम मोदी ने देशवासियों को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शारदीय नवरात्र के पहले दिन देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए मां…

39 seconds ago

‘सुबह 7 बजे मेरे बेडरूम में घुसकर…’ CJP प्रोटेस्ट के बीच ध्रुव राठी का VIDEO जारी, हिरासत को बताया ‘किडनैपिंग’

Dhruv Rathee Video: CJP प्रदर्शन के बीच ध्रुव राठी ने वीडियो जारी कर हिरासत, फोन…

15 minutes ago

115 हजार सीमेंट बोरियों से बना डाली 70 फीट की मां दुर्गा, अदानी सीमेंट के इस अजूबे को देख क्यों हैरान रह गई दुनिया?

Adani Group Navratri Campaign: अदाणी सीमेंट ने कटनी (मध्य प्रदेश) के केमोर प्लांट में 15,000…

16 minutes ago

‘मेट्रो-इंटरनेट बिना रुकावट चले’, CJP प्रोटेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट के 5 निर्देशों से प्रशासन में हड़कंप

दिल्ली प्रदर्शन मामले की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस…

26 minutes ago

23 घंटे हिरासत के बाद CJP के तीनों नेता रिहा, कोर्ट ने किन शर्तों पर दी राहत?

CJP protest Delhi: दिल्ली में CJP प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके,…

51 minutes ago

‘ग्रामोदय से राष्ट्रोदय के प्रणेता…’, नानाजी देशमुख की जयंती पर गृह मंत्री अमित शाह ने किया बड़ा नमन

गृह मंत्री अमित शाह ने भारत रत्न नानाजी देशमुख की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देते…

54 minutes ago