देश

Tamil Nadu: “मेरी पत्नी को अर्धनग्न कर पीटा”, कश्मीर में तैनात सिपाही का वीडियो वायरल, DGP से लगाई मदद की गुहार

Tamil Nadu Jawan Viral Video: देश के एक सिपाही का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें वह अपने हाथ जोड़कर मदद की गुहार लगाता दिख रहा है. सिपाही का आरोप है कि गांव में उसकी पत्नी के साथ मारपीट कर उसे अर्धनग्न कर दिया गया. सिपाही का वीडिया वायरल होने के बाद इसकी चर्चा हो रही है. वहीं सिपाही के इस वीडियो को रिटायर्ड अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल एन त्यागराजन ने अपने ट्वीटर हैंडल से शेयर किया है.

भारतीय सेना के हवलदार प्रभाकरन ने आरोप लगाया है कि तिरुवन्नामलाई जिले में 120 लोगों के एक समूह ने उनकी पत्नी के साथ मारपीट की और उन्हें अर्धनग्न कर दिया. हवलदार प्रभाकरन मूल रूप से तमिलनाडु के रहने वाले हैं, वर्तमान में जम्मू-कश्मीर में तैनात हैं.

‘डीजीपी सर प्लीज मदद करें’

जानकारी के मुताबिक, तमिलनाडु पुलिस ने प्रभाकरन के आरोपों से इनकार किया है. लेफ्टिनेंट कर्नल एन. त्यागराजन (सेवानिवृत्त) द्वारा ट्विटर पर साझा किए गए एक वीडियो में उन्होंने कहा कि,”मेरी पत्नी एक जगह लीज पर दुकान चलाती है. उसे 120 लोगों की भीड़ ने पीटा और दुकान में रखा सामान बाहर फेंक दिया. मैंने एसपी को एक याचिका भेजी है और उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन दिया. डीजीपी सर प्लीज मदद करें. उन्होंने मेरे परिवार पर चाकुओं से हमला किया और धमकी दी. मेरी पत्नी को अर्धनग्न कर दिया गया और बेरहमी से पीटा गया”.

हालांकि, स्थानीय पुलिस का कहना है कि यह मामला बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया है। खंडवासल पुलिस ने कहा कि रेणुगंबल मंदिर के परिसर में एक दुकान प्रभाकरन के ससुर सेल्वामूर्ति को कुमार नाम के एक व्यक्ति ने 9.5 लाख रुपये और पांच साल की अवधि के लिए लीज पर दी थी. कुमार के मरने के बाद, उसका बेटा रामू दुकान चाहता था और वह पैसे वापस करने के लिए तैयार हो गया. 10 फरवरी को एक समझौते पर हस्ताक्षर किए गए.

मामले को बढ़ चढ़ाकर किया गया पेश

हालांकि, सेल्वमूर्ति ने पैसे लेने से इनकार कर दिया और दुकान वापस करने को तैयार नहीं थे. रामू 10 जून को दुकान पर पहुंचा और पैसे लौटाना चाहता था, लेकिन सेल्वामूर्ति के बेटों जीवा और उदय ने उस पर हमला कर दिया, जिससे उसके सिर में चोट लग गई. पुलिस के मुताबिक, स्थानीय लोग रामू की मदद के लिए आगे आए और दोनों गुटों के बीच मारपीट हो गई. स्थानीय लोगों ने दावा किया कि प्रभाकरन की पत्नी कीर्ति और उसकी मां भी दुकान में थीं, लेकिन उनके साथ मारपीट नहीं की गई. कीर्ति ने बाद में खुद को भर्ती कराया और 120 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया. खांडवासल पुलिस ने पहले ही दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और विस्तृत जांच शुरू कर दी है. प्रभाकरन ने चीजों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

दिल्ली से वाराणसी सिर्फ साढ़े 3 घंटे, यूपी को मिलने जा रही बड़ी सौगात, बुलेट ट्रेन कॉरिडोर को मिली मंजूरी

Delhi Varanasi Bullet Train: पीएम मोदी ने दिल्ली-वाराणसी-गुवाहाटी नॉर्दर्न बुलेट ट्रेन कॉरिडोर को मंजूरी दे…

19 minutes ago

Diwali 2026 Fashion Trends: इस दिवाली ट्रेडिशनल लुक के साथ दिखेगा मॉडर्न स्टाइल का तड़का, जानें क्या है फैशन में खास

Diwali 2026 Fashion Trends: दिवाली 2026 में ट्रेडिशनल आउटफिट्स के साथ मॉडर्न फैशन का कॉम्बिनेशन…

48 minutes ago

अरे ये क्या हो गया…! प्रचार में दिन-रात एक किए, पर पर्चा भरना ही भूल गई सरपंच प्रत्याशी

राजस्थान के झालावाड़ जिले में सरपंच पद का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहीं मनभर…

58 minutes ago

‘यूरोप के दिल में लोकतंत्र पर सीधी चोट…!’ पीएम और राष्ट्रपति की जंग में कैसे तमाशा बना पोलैंड?

पोलैंड की संवैधानिक अदालत के मुख्य न्यायाधीश के निलंबन और अदालत परिसर में पुलिस कार्रवाई…

1 hour ago

पंचकूला के सरकारी स्कूल में हैरान करने वाली घटना, तीसरी कक्षा के छात्र ने KG की बच्ची पर किया जानलेवा हमला

पंचकूला के सेक्टर-20 स्थित सरकारी संस्कृति मॉडल स्कूल में 28 अक्टूबर को एक चौंकाने वाली…

2 hours ago