देश

UP News: गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया बदायूं, गोली लगने से तीन की मौत और सात घायल

Badaun: उत्तर प्रदेश के बंदायू जिले में दिन-दहाड़े एक गांव में दो पक्षों में जमकर गोलियां चली, जिससे पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया है. इस गोली कांड में तीन की मौत और सात के घायल होने की सूचना सामने आ रही है. ताबड़तोड़ गोली चलने के कारण खेतों में काम कर रहे लोग घरों में दुबक गए. वहीं पूरे घटना स्थल को पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

ये मामला बदायूं जिले के जरीफनगर थाना क्षेत्र के भक्ता नगला का बताया जा रहा है. जानकारी सामने आई है कि बदायूं के आरिफपुर भक्ता नंगला गांव में खेत में खाद बिखेरने को लेकर दो पक्षों में पहले कहासुनी हुई. इसके बाद बात इतनी बढ़ गई कि जमकर गोलियां चली, जिसमें मौके पर ही 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य सात लोग घायल हो गए. एसएसपी ओपी सिंह पुलिस फोर्स के साथ घटना स्थल पर मौजूद हैं और जांच-पड़ताल कर रहे हैं. वहीं घायलों से भी पूरे मामले की पूछताछ की जा रही है.

पढ़ें ये भी- Lucknow News: अब मेट्रो कॉरिडोर में पतंगबाजी करना पड़ेगा महंगा, बिना वारंट होगी गिरफ्तारी

मिली जानकारी के मुताबिक इस घटना में सतेंद्र, जय प्रकाश , रेशम पाल की मौत हो गई है, जबकि अमर सिंह, महिपाल और हरिओम घायल हो गए हैं. इन सभी लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है. घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इसी के साथ घायलों से पूछताछ भी की जा रही है. एक घायल ने इस कबूल किया है कि खाद को लेकर विवाद हुआ था और कोई विवाद दो पक्षों में नहीं था.

एसएसपी ओपी सिंह ने दी पूरी घटना की जानकारी

एसएसपी ओपी सिंह ने पूरी घटना की जानकारी देते हुए बताया कि दोनो पक्षों में प्रधानी के चुनाव को लेकर पहले से ही विवाद चल रहा था. एक पक्ष मौजूदा प्रधान रेशम पाल यादव है और दूसरा पक्ष पूर्व प्रधान सत्येंद्र यादव है. दोनों के खेत भी अगल-बगल ही हैं. बुधवार को दोनों पक्ष के लोग अपने-अपने खेतों में काम कर रहे थे. इसी दौरान दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई फिर मारपीट होने के बाद ही दोनों पक्षों में गोलियां चल गईं. इस घटना में 6 लोगों को गोली लगी. सभी को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां डाक्टरों ने तीन को मृत घोषित कर दिया और अन्य 7 घायलों का इलाज चल रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

6 minutes ago

लाखों कटे वोटों पर आयोग का यू-टर्न, 7 राज्यों में फिर मिलेगा मौका; जानें क्या है प्लान?

ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…

57 minutes ago

दिवाली पर कारोबार का महाधमाका, देशभर में 5 लाख करोड़, दिल्ली में 80 हजार करोड़ के व्यापार का अनुमान

दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…

2 hours ago

महंगाई का डबल अटैक! अक्टूबर में 5.93% तक पहुंच सकती है खुदरा महंगाई, 8.20% हो सकती है खाद्य महंगाई; बढ़ेगा रसोई का बजट

Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…

2 hours ago

विक्रोली स्टेशन पर मौत को मात, युवक ने दिखाई ऐसी बहादुरी, दौड़कर बचाई दूसरी जान, वायरल हुआ दिल दहला देने वाला वीडियो

मुंबई के विक्रोली रेलवे स्टेशन पर एक युवक को लोकल ट्रेन के सामने से बचाने…

2 hours ago

पीएम मोदी से सुलझा दशकों पुराना विवाद, हिमाचल बीजेपी अध्यक्ष ने BBMB मामले में क्या कहा?

हिमाचल प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष राजीव बिंदल ने भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (BBMB) के बिजली बकाये…

2 hours ago