देश

Allahabad: इलाहाबाद हाईकोर्ट के पूर्व जज एसएन शुक्ला के खिलाफ CBI ने दर्ज किया केस, पत्नी और बहनोई को भी बनाया आरोपी

Allahabad: इलाहाबाद हाईकोर्ट के पूर्व जज एसएन शुक्ला के खिलाफ CBI (सीबीआई) ने केस दर्ज कर लिया है. आय से अधिक संपत्ति मिलने का मामला सामने आया है. मामले में शुक्ला की पत्नी और उनके बहनोई के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है.

सूत्रों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में सीबीआई की एंटी करप्शन ब्रांच ने बुधवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट के पूर्व जज जस्टिस एसएन शुक्ला के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में मामला दर्ज किया है. सीबीआई ने 1 अप्रैल 2014 से 6 दिसंबर 2019 तक शुक्ला की कुल संपत्ति 4 करोड़ रुपये पाई, जबकि इस अवधि में उनकी सभी ज्ञात स्रोतों से आय केवल 1.5 करोड़ रुपये होती है. इसके बाद सीबीआई ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

पढ़ें ये भी-CM Yogi: मुख्यमंत्री योगी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, सीएम पर मुकदमा चलाने की मांग वाली याचिका खारिज, कोर्ट ने लगाया एक लाख का जुर्माना

इसके साथ ये भी जानकारी सामने आ रही है कि सीबीआई ने शुक्ला, उनकी दूसरी पत्नी सुचिता तिवारी और पूर्व न्यायाधीश के बहनोई साईंदीन तिवारी सहित अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ भी भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है.

सीबीआई ने जानकारी दी कि लखनऊ में जस्टिस शुक्ला और शुचिता के परिसरों और अमेठी में सईदीन के आवास पर तलाशी ली गई. जांच के दौरान सामने आया कि पूर्व न्यायाधीश ने भी साईंदीन के नाम पर संपत्ति अर्जित की थी.

इसके साथ जांच एजेंसी ने आगे पूरी जानकारी देते हुए बताया है कि जस्टिस एसएन शुक्ला किसी जमीन के सौदे को लेकर सवालों के घेरे में आ गए हैं. साल 2012 में 3.6 लाख रुपये में खरीदी गई जमीन 2014 में 30 लाख रुपये में बेची गई. इसके साथ ये भी जानकारी सामने आई कि साल 2013 में 3 लाख रुपये में खरीदी गई एक और जमीन 2017 में 70 लाख रुपये में बेची गई.

बताया जा रहा है कि, ये दोनों जमीनें शाइन सिटी इंफ्रा प्रॉजेक्ट्स को बेची गईं. साथ ही ये भी जानकारी सामने आ रही है कि साईंदीन (जो एक सरकारी कार्यालय में काम करता है) ने आयकर रिटर्न दाखिल नहीं किया और न ही अपने कार्यालय को इसके बारे में किसी तरह की कोई सूचना दी. इन्हीं सब मामलों को लेकर सीबीआई जांच कर रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

फिल्म ‘काला हिरण’ से जुड़े विवाद मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान को भेजा नोटिस

फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' विवाद में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान…

22 minutes ago

अडाणी ग्रुप ने नवी मुंबई एयरपोर्ट पर लॉन्च किया Swirl ट्रांजिट होटल, अब एयरपोर्ट के अंदर ही आराम और काम की सुविधा

देश की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरपोर्ट ऑपरेटर कंपनी अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड ने नवी मुंबई…

24 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

1 hour ago

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

2 hours ago

क्या आपके बाल भी हो जाते हैं चिपचिपे? कंडीशनर लगाते वक्त भूलकर भी न करें ये मिस्टेक

Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…

2 hours ago