देश

यूपी में हुक्का बार खोलने की मिली अनुमति, हाईकोर्ट ने सरकार को नीति बनाने और लाइसेंस जारी करने का दिया आदेश

Allahabad High Court: उत्तर प्रदेश में अब हुक्का बार चलाने का रास्ता साफ हो गया है. इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने राज्य के अधिकारियों को ‘हुक्का बार’ चलाने के नए लाइसेंस जारी करने या पुराने लाइसेंस के नवीकरण के मामलों में आवेदन की तिथि से एक महीने के अंदर निर्णय लेने का निर्देश दिया है. इस मामले का स्वतः संज्ञान लेते हुए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश प्रितिंकर दिवाकर और न्यायमूर्ति सौमित्र दयाल की पीठ ने अपर महाधिवक्ता और हुक्का बार संचालकों के वकीलों की दलीलें सुनने के बाद यह आदेश पारित किया है.

अदालत ने कहा, ‘‘कोरोना वायरस महामारी के दौरान लगाई गई पाबंदियों में बहुत हद तक ढील दी जा चुकी है, इसलिए इन लोगों को अपना कारोबार दोबारा शुरू करने की अनुमति दी जा सकती है. इन संचालकों ने दूसरे राज्यों में इसी तरह के व्यवसाय की अनुमति दिए जाने का हवाला दिया है.’’

2020 में करोना महामारी चलते लगा था प्रतिबंध

बता दें कि कोरोना वायरस महामारी फैलने के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव ने पांच सितंबर, 2020 को जारी आदेश के तहत हुक्का बार चलाने पर प्रतिबंध लगा दिया था. इसके बाद, राज्य के अलग-अलग जिलों में चल रहे सभी हुक्का बार बंद कर दिए गए थे. अपर महाधिवक्ता मनीष गोयल ने अदालत से कहा कि इन संचालकों ने खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत अभी तक आवेदन नहीं किया है और यदि वे आवेदन करते हैं तो उनके आवेदन पर जितनी जल्दी संभव होगा, कानून के मुताबिक विचार किया जाएगा.

यह भी पढ़ें-   Kashi Vishwanath Temple: श्रद्धालुओं पर भी महगांई की मार, मंगला आरती समेत कई आरतियों के बढ़े दाम, मार्च से होंगी कीमतें लागू

‘एक महीने के अंदर निर्णय किया जाना चाहिए’

अदालत ने मंगलवार को अपने निर्णय में कहा, “निःसंदेह हुक्का बार चलाने के व्यवसाय का नियमन उक्त अधिनियम के तहत किया जाता है, इन संचालकों के पास अपना हुक्का बार चलाने का लाइसेंस लेने या लाइसेंस के नवीनीकरण के लिए आवेदन करने का विकल्प खुला है.” अदालत ने आगे कहा, “यदि मौजूदा संचालकों या इसी तरह के अन्य व्यक्तियों द्वारा ऐसा आवेदन किया जाता है तो उस पर आवेदन की तिथि से एक महीने के भीतर निर्णय किया जाना चाहिए.”

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

चक्रवात ‘अर्नब’ का मचेगा तांडव: 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 70 की स्पीड से चलेंगी हवाएं

27 अक्टूबर के मौसम को लेकर दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार और कई अन्य राज्यों में…

14 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम का बड़ा फैसला: 4 हाईकोर्ट को मिलेंगे नए चीफ जस्टिस, 9 नए जजों की भी होगी नियुक्ति

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 26 अक्टूबर 2026 को गुजरात, दिल्ली, तेलंगाना और उत्तराखंड हाईकोर्ट के…

55 minutes ago

Microsoft Layoff Alert: AI के दौर में 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, जानें क्या है कंपनी की योजना

Microsoft Layoff Alert: माइक्रोसॉफ्ट ने अमेरिका, भारत, ब्रिटेन और कनाडा में करीब 60,000 पात्र कर्मचारियों…

1 hour ago

कार्तिक मास का आरंभ: आज दोपहर बाद बन रहे हैं ये 2 शक्तिशाली योग, जानें पूरा पंचांग

27 अक्टूबर 2026 से उत्तर भारत की अमांत परंपरा के अनुसार कार्तिक मास की शुरुआत…

2 hours ago

सिर्फ 10,000 स्टेप्स चलना काफी नहीं! फिट रहने के लिए अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें

Fitness Health Tips: फिट रहने के लिए रोजाना 10,000 कदम चलना ही जरूरी नहीं है.…

2 hours ago