होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
काशी विश्वनाथ मंदिर में मंगला आरती का टिकट हुआ महंगा
Kashi Vishwanath: देश में लगातार बढ़ती महंगाई के बोझ से आम जनता को तो झटका लग ही रहा है. वहीं अब काशी विश्वनाथ मंदिर में मंगला समेत सभी आरतियों के दाम बढ़ाकर भक्तों को तगड़ा झटका दिया है. श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए यह फैसला लिया गया है. वाराणसी के मंडलायुक्त सभागार में काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास परिषद की 104वीं बोर्ड बैठक में यह निर्णय लिया गया है. इसमें टिकट के दाम बढ़ाने पर मुहर लगाई गई.
हालांकि टिकटों के बढ़े नये दाम मार्च से लागू होंगे. बोर्ड की बैठक में मंगला आरती के अलावा कई आरतियों के दाम बढ़ाएं गए हैं. जिसमें सप्त ऋषि आरती, श्रृंगार भोग आरती और मध्यान्ह भोग आरती शामिल हैं.
काशी विश्वनाथ मंदिर में नयी व्यवस्था के तहत मंगला आरती का टिकट अब श्रद्धालुओं को 350 रुपए की जगह 500 रुपए में मिलेगा. जबकि सप्त ऋषि आरती, श्रृंगार भोग आरती, मध्यान्ह भोग आरती का टिकट 180 रुपए की जगह 300 रुपए में मिलेगा. इसके अलावा मंदिर का अपना धार्मिक और सांस्कृतिक कैलेंडर भी होगा और पुजारी अब एक तरह के ड्रेस कोड में दिखेंगे. टिकट के दाम बढ़ाने के साथ-साथ श्रद्धालुओं को कई तरह की सुविधा भी दी जा रही हैं.
यह भी पढ़ें- Punjab News: 4 लाख रुपए की रिश्वत लेने के मामले में AAP विधायक गिरफ्तार, कुछ दिन पहले PA की हुई थी गिरफ्तारी
बोर्ड की बैठक में मंदिर न्यास के सदस्यों ने मैदागिन और गोदौलिया पर वाहनों को रोक दिए जाने के कारण दर्शनार्थियों को होने वाली असुविधा का मुद्दा भी उठाया गया. इसके साथ ही कहा कि मंदिर की ओर से पहल करते हुए ई-रिक्शे का इंतजाम कराया जा सकता है. न्यास के सदस्य सहित सभी अधिकारियों ने इसका भौतिक सत्यापन करने को कहा है. जिसके बाद मैदागिन और गोदौलिया से मंदिर तक ई रिक्शा चलाने का भी निर्णय लिया गया है.
मंदिर के अध्यक्ष प्रो. नागेंद्र पांडे ने कहा “मंदिर की गरिमा और व्यवस्था को सुधारने में अधिकारियों के साथ ट्रस्ट के सदस्यों की भी जिम्मेदारी है, इसलिए पुजारियों, अर्चकों के लिए ड्रेस कोड निर्धारित किया गया है। ट्रस्ट की तरफ से दो-दो सेट ड्रेस उपलब्ध कराए जाएंगे.”
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास नवरात्र के दौरान बेकाबू ट्रक…
आज 18 अक्टूबर 2026, रविवार को शारदीय नवरात्र की महाष्टमी का पावन अवसर है. तिथि,…
18 अक्टूबर 2026 को महाष्टमी के दिन सुकर्मा योग के प्रभाव से मेष, सिंह, मकर…
Mesh Rashi Aaj Ka Rashifal Today: नवरात्रि के पावन रविवार मेष राशि पर मां दुर्गा…
Vrishabh Rashi Aaj Ka Rashifal Today: शारदीय नवरात्रि के रविवार वृषभ राशि के लिए नवम…
Mithun Rashi Aaj Ka Rashifal Today: नवरात्रि के रविवार मिथुन राशि के लिए संपत्ति के…