देश

Deoria: मामूली कहासुनी के बाद समुदाय विशेष ने की दलित शिक्षक की हत्या, झड़प में चार घायल, गांव में पसरा मातम

Deoria: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के गौरीबाजार थाना क्षेत्र के नगरौली गांव में शनिवार की रात में चारपाई हटाने और थूकने को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद के बाद एक दलित शिक्षक की ईंट और लाठी-डंडे से पीट-पीट कर हत्या कर दी गई है. बीच-बचाव करने गए परिवार की दो महिलाओं सहित पांच को भी दबंगों ने बुरी तरह से पीट-पीट कर घायल कर दिया है. लोगों में दहशत पैदा करने के लिए आरोपियों ने घटना के बाद जमकर ईंट-पत्थर भी चलाए. इस घटना में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ बलवा और हत्या के मामले में केस दर्ज कर लिया है.

घटना की सूचना मिलने के बाद भारी संख्या में पुलिस बल पहुंचा है और रात से ही पूरे गांव पर निगरानी रखे हुए है. दरअसल दो समुदायों में हुए विवाद को देखते हुए पुलिस ज्यादा सतर्क है तो वहीं शिक्षक की हत्या के बाद से परिवार में कोहराम मच गया है और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है. फिलहाल पुलिस ने इस मामले के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है तो वहीं घटना दो समुदाय से जुड़ी होने के कारण रविवार सुबह ही सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी और एसडीएम सदर योगेंद्र गोंड पहुंचे और पीड़ितों का हालचाल लिया. वहीं दूसरे दिन भी एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है और तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस फोर्स अभी भी तैनात है.

ये भी पढ़ें- UP News: बाराबंकी में ताश के पत्तों की तरह ढही चार मंजिला इमारत, 15 लोग दबे, दो की मौत, सीएम ने जताया शोक

दूसरे समुदाय की बच्ची ने थूक दिया था शिक्षक पर

मीडिया सूत्रों की मानें तो उपनगर से सटे नगरौली बाजार निवासी परशुराम प्रसाद (53) एक प्राइवेट स्कूल में बतौर शिक्षक पढ़ाते थे. शनिवार रात साढ़े दस बजे के करीब वह साइकिल से अपने घर जा रहे थे. बताया जा रहा है कि रास्ते में मुस्लिम परिवार चारपाई और कुर्सी डालकर बैठे थे. इस पर उन्होंने रास्ते से किनारे हटने को कहा तो इतने में आरोपी इम्तियाज की बेटी ने थूक दिया, जिससे परशुराम के पैर पर थूक पड़ गया. इसका उन्होंने विरोध कर दिया और कहा कि रास्ते में चारपाई न डाला करो. इसी के बाद इम्तियाज के घर के अन्य लोगों ने मिलकर उनके ऊपर ईंट-पत्थर फेंकना शुरू कर दिया और उनके पेट में धारदार हथियार से हमला बोल दिया. इस घटना में परशुराम गम्भीर रूप से घायल हो गए. वह बचाने के लिए चिल्लाने लगे. इस पर उनकी पत्नी और बेटा मौके पर पहुंचा तो उनको भी बुरी तरह से आरोपियों ने पीट दिया.

आरोपी की पत्नी ने दी थी चाकू

इस पूरी घटना को लेकर मृतक के बेटे रविशंकर भारती ने मीडिया के सामने आरोप लगाया कि, उसके पिता की हत्या चाकू से मारकर की गई है और घटना में जिस चाकू इस्तेमाल किया गया, उसे इम्तियाज की पत्नी शहनवाज ने दिया था. इसी के बाद उसने पिता के पेट और सिर पर चाकू से वार करके मार डाला. वहीं मृतक के घर पहुंचे विधायक ने शोक प्रकट किया है और दुख की घड़ी में साथ खड़े रहने की बात कही है. बता दें कि इस घटना में मृतक की पुत्री पिंकी, रिंकी को भी हमलावरों ने मारपीट कर घायल कर दिया है. घायलों का इलाज सीएचसी गौरी बाजार में कराया जा रहा है. वहीं मृतक के बेटे रविशंकर की तहरीर पर पुलिस ने नगरौली गांव निवासी इम्तियाज उर्फ सिपाही, शाहजहां खातून, रबीना, सानिजा, गुलाब के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है. पुलिस ने सभी आरोपियों को रात में ही गिरफ्तार कर लिया.

गांव में तैनात है पुलिस बल

घटना के सम्बंध में एसपी संकल्प शर्मा ने बताया कि, शनिवार रात में मामूली बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई और इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है. मामले में पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

5 minutes ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

5 minutes ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

21 minutes ago

लाखों कटे वोटों पर आयोग का यू-टर्न, 7 राज्यों में फिर मिलेगा मौका; जानें क्या है प्लान?

ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…

1 hour ago

दिवाली पर कारोबार का महाधमाका, देशभर में 5 लाख करोड़, दिल्ली में 80 हजार करोड़ के व्यापार का अनुमान

दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…

2 hours ago

महंगाई का डबल अटैक! अक्टूबर में 5.93% तक पहुंच सकती है खुदरा महंगाई, 8.20% हो सकती है खाद्य महंगाई; बढ़ेगा रसोई का बजट

Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…

2 hours ago