छात्रा का शव नहर से निकालती पुलिस
UP News. यूपी के श्रावस्ती जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. घर से मात्र दो किलोमीटर की दूरी पर स्थित स्कूल में इंटर का पेपर देने के लिए प्रवेश पत्र लेने गई 17 वर्षीय छात्रा का शव नहर में उतराता मिला है. परिजनों ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी को किसी ने किडनैप करके मार दिया और फिर शव को नहर में फेंक दिया.
मामला श्रावस्ती जिले के भिनगा कोतवाली क्षेत्र के गांव रेवलिया का है. मिली जानकारी के मुताबिक, छात्रा 7 फरवरी को घर से 2 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद जेआरवी इंटर कॉलेज में प्रवेश पत्र लेने के लिए सुबह 10 बजे निकली थी. लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटी. छात्रा इंटरमीडिएट में पढ़ती थी और इस बार उसे इंटर की परीक्षा देनी थी. छात्रा प्रवेश पत्र लेकर घर नहीं पहुंची और संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई, जिसके बाद परिजनों ने भी खूब छानबीन की, लेकिन किशोरी के न मिलने के बाद अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई गई. इसके बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की, लेकिन 14 फरवरी तक पुलिस को कोई सफलता हाथ नहीं लगी.
मंगलवार को ही पुलिस को जानकारी मिली कि एक शव गलौला थाना क्षेत्र के भौसावा गांव के पास मौजूद नहर में तैर रहा है. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाल कर जब शिनाख्त कराई तो वह शव लापता छात्रा का निकला. इसके बाद छात्रा के घर -परिवार सहित पूरे गांव में कोहराम मच गया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी.
ये भी पढ़ें: Agra: जी-20 समिट के बाद सड़कों के किनारे रखे गमले को उठाकर ले गए लोग, पुलिस की छापेमारी में 50 से अधिक गमले बरामद
इस पूरे मामले में मृत छात्रा के पिता ने आरोप लगाते हुए बताया गया कि उनकी बेटी का किसी के द्वारा अपरहण करके उसे मार दिया गया और उसके शव को नहर में फेंक दिया गया. फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है.
-भारत एक्सप्रेस
Shiva Sharma Case: शिवा शर्मा मौत मामले में फरार चल रही श्रद्धा दुबे को यूपी…
Dussehra 2026: जब पूरा देश दशहरे पर रावण दहन करता है तब जबलपुर के पाटन…
MP News: ग्वालियर की ऐतिहासिक गंगादास बड़ी शाला में विजयदशमी पर पारंपरिक शस्त्र पूजन का…
Delhi Winter Action Plan: दिल्ली में 1 नवंबर से 28 फरवरी तक सख्त विंटर एक्शन…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पंजाब दौरे के बीच राज्य की राजनीति गरमा गई…
Haryana News: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने विजयादशमी पर विपक्ष पर साधा निशाना.…